Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के चौक इलाके से लापता सर्राफा व्यापारी की हत्या ब्याज के बदले सेक्स का दबाव बनाने के लिए की गई थी।

By admin · March 26, 2025 · 1 min read

लखनऊ के चौक इलाके से लापता सर्राफा व्यापारी की हत्या ब्याज के बदले सेक्स का दबाव बनाने के लिए की गई थी। बहनों पर गंदी नजर रखने के कारण नाराज भाइयों ने सर्राफा व्यापारी को मारकर शव एम्बुलेंस में भरकर घैला नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया। वहीं दो नाबालिग लड़कियों को भी कस्टडी में लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

सर्राफा व्यापारी की शव सड़ जाने की वजह से पहचान नहीं हो सकी थी। मंगलवार को परिवार ने मॉर्च्युरी पहुंचाकर शव की शिनाख्त की थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृतक के सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले थे।

पुलिस ने बताया- आरोपियों की मौसेरी बहनों से सर्राफ व्यापारी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था।
पुलिस ने बताया- आरोपियों की मौसेरी बहनों से सर्राफ व्यापारी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था।

DCP पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया- घटना में सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से अतरौली हरदोई के रहने वाले गोलू (20) पुत्र महावीर, विनय कुमार उर्फ छोटू (19) पुत्र महावीर और मशीड़ा माल के रहने वाले हंसराज (20) पुत्र बलराम को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा दो नाबालिग लड़कियों को दस्तयाब किया गया है।

गोलू और विनय सगे भाई​​​​​​, नाबालिग लड़कियां मौसेरी बहन

DCP पश्चिम ने बताया कि सर्राफा व्यापारी रूप नारायण ब्याज में दिए गए रुपए के बदले नाबालिग लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। जिसकी वजह से आरोपियों ने योजना बनाकर हत्या की थी। हत्या के बाद दुकान की चाबी लेकर दुकान गए। वहां से गिरवी रखा जेवर निकाल लिया। पुलिस ने जेवर बरामद कर लिया है।

परिवार ने मॉर्च्युरी पहुंचाकर शव की शिनाख्त की।
परिवार ने मॉर्च्युरी पहुंचाकर शव की शिनाख्त की।

घर बुलाकर मारा, फिर एम्बुलेंस में ले गए शव

उन्होंने बताया- नाबालिग लड़कियों ने सर्राफा व्यापारी रूप नारायण से जेवर गिरवी रखकर ब्याज पर कुछ रुपए लिए थे। दो महीने का ब्याज चुका नहीं पाई थीं। सर्राफा व्यापारी उनसे ब्याज चुकाने या शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। इससे परेशान होकर लड़कियों ने अपने मौसेरे भाइयों से शिकायत की।

DCP पश्चिम ने बताया- गोलू और विनय एम्बुलेंस ड्राइवर हैं। पांच आरोपियाें ने प्लान बनाकर लड़कियों से सर्राफा व्यापारी को ज्वेलरी शॉप के पास स्थित घर बुलवाया। व्यापारी की हत्या करने के बाद उसे एम्बुलेंस में लादकर घैला पुल के नीचे फेंक दिया। आरोपियों ने सर्राफा व्यापारी की जेब से ज्वेलरी शॉप की चाबी भी निकाल ली थी।

CCTV से पकड़ में आए

उन्होंने बताया- गोलू और विनय सर्राफा व्यापारी की लाश ठिकाने लगाने के बाद वापस ज्वेलरी शॉप आए। यहां से बहनों के गिरवी रखे गहने लिए। इस दौरान ज्वेलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल और दुकान से चोरी किए गए जेवर बरामद किए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल और दुकान से चोरी किए गए जेवर बरामद किए हैं।

अब पढ़िए पूरा मामला

रूप नारायण सोनी (65) चौक के डहला कुंआ कॉलोनी निवासी थे। बेटे नीलेश ने बताया- दुबग्गा सीते विहार कॉलोनी में पवन ज्वैलरी शॉप में गहने बनाने के साथ बिक्री भी करते थे। 18 मार्च को सुबह 10 बजे रूप नारायण घर से दुकान जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात होने पर वापस नहीं लौटे तो उनके मोबाइल पर कॉल की गई। तो मोबाइल स्विच ऑफ आया।

परिवार ने सोचा कि दुबग्गा में रहने वाली बहन के घर पर रुक गए होंगे। अगले दिन बहनोई नागेंद्र कुमार सोनी को कॉल की। नागेंद्र भी चौक में सर्राफा व्यापारी हैं। नागेंद्र ने बताया कि रूप नारायण घर नहीं आए थे। इसके बाद पूरा परिवार तलाश करने लगा। कुछ पता न चलने पर 19 मार्च को चौक में गुमशुदगी दर्ज कराई।

ईंट से कूचकर हत्या

रविवार को दोपहर शव की पहचान न होने पर अज्ञात में शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। मंगलवार को परिवार मॉर्च्युरी पहुंचकर कंठी माला, जनेऊ और नेकर के जरिए शव की पहचान की है। रूप नारायण के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

रूप नारायण के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
रूप नारायण के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

परिजनों ने ईंट से कूचकर हत्या करने की आशंका जताई है। बेटे ने चौक थाने में हत्या की तहरीर दी है। रूप नारायण के परिवार में बड़ा बेटा शशिकांत, निलेश, बहु पूजा, पोता पवन, शुभम हैं। निलेश आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारीगर है और शशिकांत यहियागंज में स्थित एक दुकान में काम करता है।

मामले में पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। रूपनारायण के पास रखे मुख्य आरोपी के मौसेरी बहन के जेवर गिरवी रखे थे। ब्याज के बदले मौसेरी बहन से शारीरिक संबंध बनाने दबाव बना रहा था। जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मृतक के पास से दुकान की चाबी लेकर जेवर चुराए गए।

दुकान का शटर खुला मिला, बीस लाख के गहने चोरी

दामाद ने बताया कि रूप नारायन रात करीब 8 बजे तक घर लौट आते थे। घर न लौटने पर अगले दिन खोजते हुए दुकान पहुंचे। तो देखा दुकान का आधा शटर खुला हुआ था और चाभी लगी थी। दुकान में रखे जेवर और सामान गायब था। दुकान में करीब 20 लाख का जेवर रखा था। अन्य दुकानदारों ने बताया कि 18 मार्च की शाम करीब 7 बजे रूप नारायन दुकान बंद करके चले गए थे।

रूप नारायण सोनी (65) चौक के डहला कुंआ कॉलोनी निवासी थे।
रूप नारायण सोनी (65) चौक के डहला कुंआ कॉलोनी निवासी थे।

सोशल मीडिया से अज्ञात शव मिलने की जानकारी मिली

बुजुर्ग के गायब होने के बाद से परिवार उनकी तलाश कर रहा था। इस दौरान दो बार मॉर्च्युरी भी आया। लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए उन्हें मड़ियांव इलाके में बुजुर्ग के शव मिलने की सूचना मिली थी। कई दिनों पुराना होने की वजह से शव फूल गया है।

शव देखकर आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की करीब एक हफ्ते पहले हत्या की गई है। बुजुर्ग के सीने और शरीर के हिस्सों में कई चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में बुजुर्ग की पीटकर हत्या की आशंका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह शॉक एंड हेमरेज बताई गई है।

और खबरें