Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में सरसों के खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ?

By admin · March 26, 2025 · 1 min read

लखनऊ में सरसों के खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान गोसाईंगंज के सलौली गांव की रहने वाली सुशीला रावत (55) के रूप में हुई है।

वह सोमवार आधी रात से घर से लापता थी। पति ने मंगलवार को ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

गोसाईंगंज के सलौली गांव में सरसों के खेत में मिला महिला का शव।
गोसाईंगंज के सलौली गांव में सरसों के खेत में मिला महिला का शव।
सलौली गांव में घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।
सलौली गांव में घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में रंजिश में हत्या की बात सामने आई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में रंजिश में हत्या की बात सामने आई है।

महिला की कर रहे थे तलाश

DCP साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि सुशीला अपने पति गुड्डू के साथ करीब पच्चीस वर्षों से परिवार संग गांव में झोपड़ी बनाकर रहती थी। पति ने ही मंगलवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद लापता की तलाश की जा रही थी। इस बीच गांव के बाहर खेत में डेड बॉडी पड़ी होने की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच में रंजिश का मामला सामने आया है।

उन्होंने बताया- मृतका के गले के पास चोट के निशान मिले है। हालांकि शव फूल गया था। यह निशान मंगलसूत्र के भी हो सकते हैं। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा।

DCP साउथ निपुण अग्रवाल ने घटनास्थल पर फारेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र करवाए।
DCP साउथ निपुण अग्रवाल ने घटनास्थल पर फारेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र करवाए।

सोमवार आधी रात से लापता

मृतका के पति गुड्डू ने बताया- सोमवार सुबह सो कर उठा तो पत्नी सुशीला गायब थी, आस-पास काफी खोजने के बाद भी पत्नी के नहीं मिलने पर पुलिस से शिकायत की थी। उन्होंने कहा- मेरे पत्नी के नाम चार बीघे जमीन थी। इससे कुछ लोग हमारे परिवार से रंजिश रखते थे। पति ने हत्या की आशंका जताई है।

और खबरें