Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

नोएडा में शुक्रवार दोपहर पति ने सिविल इंजीनियर पत्नी की हत्या कर दी। पहले चाकू से गले पर कई वार किया ?

By admin · April 4, 2025 · 1 min read

नोएडा में शुक्रवार दोपहर पति ने सिविल इंजीनियर पत्नी की हत्या कर दी। पहले चाकू से गले पर कई वार किया, फिर सिर पर हथौड़ा मारा। इसके बाद करीब 20 मिनट तक लाश के पास बैठा रहा।

वारदात के समय दोनों घर में अकेले थे। थोड़ी देर बाद बेटा घर आया तो पिता कमरे में छुप गया। मां की लाश देखकर बेटे ने पुलिस बुलाई और उसे गिरफ्तार कराया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामला थाना फेज-1 का है।

इसी घर में पति ने पत्नी की हथौड़ा मार की हत्या
इसी घर में पति ने पत्नी की हथौड़ा मार की हत्या

SCP राम बदन सिंह ने बताया कि सेक्टर-15 सी-154 में नुरुल्लाह हैदर (55) का निकाह आसमा खान (42) से करीब 20 साल पहले हुआ था। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। बेटा करीब 19 साल का है। वो कोई प्रोफेशनल कोर्स कर रहा है। जबकि बेटी आठवीं क्लास में पढ़ रही है। नुरुल्लाह हैदर कुछ काम नहीं करता था। आसमा नौकरी करके घर चलाती थी।

नुरुल्लाह को शक था कि उसकी पत्नी आसमा का किसी से बात करती है। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता था। शुक्रवार दोपहर भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। नुरुल्लाह ने किचन में रखा चाकू उठाया और आसमा के गले पर वार किया। इसके बाद पास में रखे हथौड़ा से सिर पर कई वार किए। सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। लहूलुहान हालत में आसमा कमरे में गिर गई। इसके बाद भी वो भागा नहीं।

घर के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी। अंदर जांच पड़ताल करते हुए
घर के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी। अंदर जांच पड़ताल करते हुए

पुलिस ने आसमा का मोबाइलknlk  कब्जे में लिया

राम बदन सिंह ने बताया, थोड़ी देर बाद बेटा बाहर आया, तो अम्मी को जमीन पर पड़ा देखा। उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने नुरुल्लाह को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वो दूसरों से बात करती थी, इसलिए मार दिया।

पुलिस ने आसमा का मोबाइल कब्जे में लिया। साथ ही बेटे के बयान लिए गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने आसमा के कमरे की भी जांच की। हथौड़ा और चाकू को बरामद कर लिया है।

और खबरें