Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

मिहींपुरवा में आयोजित किया गया भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन

By admin · April 9, 2025 · 1 min read

 


{मदन पोरवाल}

मिहींपुरवा बहराइच /मिहींपुरवा नगर में स्थित मधुर मिलन पैलेस में बलहा विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि बलहा विधायक सरोज सोनकर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पं दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सम्मेलन की शुरुआत की गयी।

बलहा विधायक ने सक्रिय सदस्य सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी सक्रिय सदस्यों ने सौ सौ भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनायें है आपका बहुत बहुत स्वागत है। आपके बदौलत ही मैं विधायक तथा देश में मोदी प्रधानमंत्री तथा योगी मुख्यमंत्री बने हैं, दोनों सरकारे गरीबो के लिए दिन रात विकास कार्य कर रही हैं। जिससे देश विकसित राष्ट्र बनने जा रहा है ।

सम्मेलन के प्रथम सत्र को भाजपा के जिला मंत्री वीर चन्द वर्मा ने संबोधित करते हुए भाजपा में पार्टी के कार्यकर्ताओं के महत्व को बताया तथा दूसरे सत्र में राम किशोर गुप्ता ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार कार्यकर्ताओ की मेहनत से बनी है, और आपके द्वारा बनाए गए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11‌वर्षो से निरन्तर बिना छुट्टी लिए सेवा कर रहें हैं कश्मीर से आतंकवाद समाप्त हो गया है ।

सम्मेलन को बलहा विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह, संजय मौर्या,शिव कुमार शुक्ला राजेश गुप्ता रामादल मौर्या सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और खबरें