div class=”a88a1c42″
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_ATF_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
div
div class=”d1172d9b”
div class=”edd8d071″div
div
div class=”f3e032cb”

div
प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को काशी दौरे पर हैं। सुबह सवा दस बजे एयरपोर्ट पर उतरते ही PM मोदी एक्शन के मूड में दिखे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से छात्रा से गैंगरेप को लेकर सवाल-जवाब किए। उन्होंने कमिश्नर से वारदात की पूरी जानकारी ली। कहा- सभी दोषियों पर सख्त एक्शन हो। साथ ही, ऐसी घटना दोबारा न होने पाए।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
कमिश्नर ने पीएम मोदी को केस की पूरी स्टेट्स रिपोर्ट बताई। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 9 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द अन्य 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुख्य आरोपी का कैफे सील कर दिया गया है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
अब शहर में हुई गैंगरेप की घटना के बारे में
वाराणसी में ग्रेजुएशन की छात्रा से 23 लड़कों ने 7 दिन तक गैंगरेप किया था, फिर उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए थे। इसके बाद छात्र बदहवास हालत में घर पहुंची थी। दो दिन तक बेहोश रही थी।
छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया- मेरी बेटी 29 मार्च को अचानक लापता हो गई। दोस्तों, रिश्तेदारी सब जगह ढूंढा। उसके दोस्त दानिश और आयुष को भी फोन किए। 4 अप्रैल की सुबह पुलिस ने मेरी बेटी को घर पहुंचाया। वह बेसुध थी, हालत बिल्कुल ठीक नहीं थी।
उसको नॉर्मल होने में 48 घंटे लगे। फिर उसने गैंगरेप के बारे में बताया। मेरी बेटी के साथ 6 दिन में 23 लड़कों ने हैवानियत की, फिर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने 7 अप्रैल को FIR दर्ज की। पुलिस की जांच में होटल्स और कैफे की लोकेशन मिली। रेप करने वाले 12 लोग अरेस्ट हुए हैं। पुलिस पूछताछ के बाद अनमोल गुप्ता सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड निकला है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″वाराणसी में गैंगरेप की घटना के बाद महिलाओं ने प्रदर्शन करके कार्रवाई की मांग की थी।div
divdiv
अब तक 12 गिरफ्तार, 11 की तलाश में दबिशें
पुलिस ने अब तक गैंगरेप में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें अभी 11 लोगों की पहचान होनी बाकी है। पुलिस ने जिन लोगों को अरेस्ट किया है, उनसे पूछताछ करके रेप करने वाले आरोपियों की पहचान क्लियर की जा रही है। जिनका नाम पता मिल गया है उन्हें इन्हें पुलिस ढूंढ रही है।
गैंगरेप का मास्टरमाइंड अनमोल के बारे में जानिए
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
2 साल में चाऊमीन के ठेले से कैफे तक पहुंचा
अनमोल गुप्ता मीरापुर बसही की अशोक पुरम कॉलोनी का रहने वाला है। यह इलाका शिवपुर थाना क्षेत्र में आता है। थाने की पुलिस के मुताबिक, 2018 में अनमोल सिगरा इलाके में चाऊमीन का ठेला लगाता था। इसके बाद 2020 में उसने सोनिया पोखरा के पास कस्तूरबानगर में एक छोटी दुकान किराए पर ले ली। इस दुकान में बर्गर, चाऊमीन, रोल समेत फास्ट फूड बेचने लगा।
इधर फास्ट फूड कारोबार बेहतर चला तो उसने स्मिथ स्कूल के पास एक दुकान और ले ली और वहां भी फास्ट फूड कारोबार शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी पहचान कुछ ऐसे लोगों से हुई, जो उसके पिता के करीबी रहे थे। उनकी सलाह पर अनमोल ने सिगरा के पिशाच मोचन मलदहिया की सी-21/3 बिल्डिंग में हॉल किराए पर लेकर कॉन्टिनेंटल कैफे खोल दिया।
अब गैंगरेप के बाकी आरोपियों के बारे में जानिए
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
इस गैंग में शामिल सोहेल खान (20) ग्रेजुएशन का छात्र है। उसने 2024 में 12वीं की परीक्षा पास की है। इस साल वह LLB की तैयारी कर रहा है। वह अनमोल के कैफे जाता था। ड्रग्स के चक्कर में फंसकर वह अनमोल का एजेंट बन गया। पूछताछ में सामने आया कि छात्रा से रेप करने के दौरान सोहेल से उसका झगड़ा भी हुआ था।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
राज विश्वकर्मा एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। ऑफिस से निकलने के बाद वह कैफे ही जाता था। ड्रग्स से लेकर लड़कियों की सप्लाई में भी उसकी भूमिका रहती थी। वह कैफे से कमीशन भी लेता था। जब छात्रा से कैफे में रेप हो रहा था, तब राज भी उसमें शामिल था।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
साजिद गुलाम शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके लल्लापुरा का रहने वाला है। उसके परिवार में लोग साड़ी बनाने का काम करते हैं। साजिद नशे का एडिक्ट हो चुका था। वह अनमोल के लिए लड़के और लड़कियां लेकर आता था। बदले में उसको कमीशन मिलता था। यही उसका दिनभर का काम था। वही छात्रा को कैफे से होटल तक लेकर गया था। यह भी बताया गया कि वहां उसने छात्रा से संबंध बनाए थे।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
आयुष सिंह मैकेनिकल इंजीनियरिंग ट्रैड से एक निजी कॉलेज से ITI कर रहा है। कॉलेज से आने के बाद हर रोज वह कैफे पहुंच जाता था। स्कूल के स्टूडेंट के बीच वह अपना नेटवर्क बढ़ाता था। उन्हें कैफे तक लेकर आता था। उसने भी कैफे में लड़की के साथ रेप किया था।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
तनवीर उर्फ समीर एक दुकान पर कार मैकेनिक है। दुनिया के लिए वह कार की रिपेयरिंग करता था। मगर उसकी असली कमाई का जरिया कैफे से मिलने वाला कमीशन होता था। अनमोल उसको नशा कराता था। तनवीर गैराज में आने वाले कस्टमर के जरिए कैफे के बिजनेस को बढ़ा रहा था।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
इमरान इंटरमीडिएट का छात्र है। वह कैफे में लड़कियों के फोटो और वीडियो बनाता था। उन्हें ब्लैकमेल करता था। कई केस ऐसे सामने आए हैं, जिनमें उसने गलत करने के लिए लड़कियों पर दबाव भी बनाया था।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
दानिश अली सिर्फ 20 साल का है। वह सोशल मीडिया पर नेटवर्क फैला रहा था। चैट करते हुए वह लोगों को कैफे के बारे में बताता था। लड़कियों की तस्वीर और वीडियो भेजकर ऑफर करता था। पुलिस को उसके मोबाइल से 18 से ज्यादा लड़कियों की वीडियो और तस्वीरें मिली हैं। यह सब अश्लील हैं।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
शब्बीर आलम एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। वह अपने एक दोस्त के साथ कैफे आया था। मगर वह नशे के जाल में फंस गया। इसके बाद वह लड़कियों के लिए कस्टमर लेकर आने लगा। छात्रा से रेप के दौरान भी वह मौजूद था। उसको भी पुलिस ने जेल भेजा है।
अब गैंगरेप से जुड़े 14 फरार चल रहे आरोपियों को भी जानिए…
फरार 14 लोगों में 3 की पहचान कर सकी पुलिस
पुलिस को जब लड़की मिली, तब वह ड्रग्स के नशे में थी। उसकी टूटी फूटी कहानी में पुलिस 12 लोगों को चिह्नित कर सकी है। इनमें 9 लोग अरेस्ट हो गए। बाकी 3 लोगों में अमन, जैब और समीर शामिल है। इन्हें पुलिस ढूंढ रही है। अभी 11 लोगों की पहचान होनी बाकी है। पुलिस ने जिन लोगों को अरेस्ट किया है, उनसे पूछताछ करके रेप करने वाले आरोपियों की पहचान क्लियर की जा रही है।




