Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ के थाना चिनहट क्षेत्र में बदमाशों का हौसला बुलंद रेस्टोरेंट पर वसूली के पैसे ना मिलने पर फेक बम आरोपी पुलिस रियासत में?

By admin · April 13, 2025 · 1 min read

लखनऊ के चिनहट इलाके में रंगदारी देने से मना करने पर रेस्टोरेंट में बम फेंकने वाले चार आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 से ज्यादा सुतली बम और रंगदारी से वसूले गए रुपए बरामद हुए हैं। बता दें पहले पुलिस भी मामले को दबाने में लगी थी।

थाना प्रभारी भरत पाठक ने बताया कि कुर्सी रोड गुडंबा निवासी अंकुरिता शर्मा एमटी यूनिवर्सिटी के पास रूह बाबा डॉट कॉम नाम से रेस्टोरेंट चलाती हैं। गुरुवार रात करीब 9 बजे रेस्टोरेंट में कुछ लड़के रंगदारी वसूलने पहुंचे थे। वे रेस्टोरेंट संचालिका से 50 हजार की रंगदारी मांग रहे थे। रंगदारी देने से इनकार करने पर आरोपी संचालिका से भिड़ गए।

चार बम मारकर इलाके में बनाया डर का माहौल

विरोध पर आरोपियों ने रेस्टोरेंट पर करीब 12 से ज्यादा सुतली बम मारे। बम फूटने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। स्थानीय लोगों के जुटने पर आरोपी भाग गए। पीड़ित संचालिका ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रेस्टोरेंट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपितों की पहचान की।

जिसके आधार पर चिनहट जुग्गौर निवासी गगन सिंह उर्फ उदित नारायन, श्रम विहार निवासी सुमित मौर्या, बीबीडी टेरा क्रॉसिंग निवासी आदित्य सिंह और चिनहट बुद्ध विहार कॉलोनी निवासी रिषभ ठाकुर को जुग्गौर किसान पथ लिंक रोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 12 सुतली बम और रंगदारी के रुपए बरामद हुए हैं। आरोपितों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

और खबरें