Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

विश्व हिंदू परिषद ने आयोजित की रामोत्सव धर्म जागरण यात्रा

April 14, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहींपुरवा नगर पंचायत में धूमधाम से निकली शोभायात्रा।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग उपाध्यक्ष संदीप सिंह के द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम।

मिहींपुरवा बहराइच। तहसील मिहींपुरवा के नगर पंचायत मिहींपुरवा क्षेत्र में स्थित श्री राम जानकी मंदिर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से रामोत्सव धर्म जन जागरण शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए भक्तों के द्वारा लगाए गए जय श्री राम के नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा।तथा भगवा झंडों से यात्रा भगवामय रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अवध प्रांत मार्गदर्शक मंडल के स्वामी विष्णु देव आचार्य व प्रांत कार्याध्यक्ष राजदेव सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप के जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह व प्रखंड मंत्री नीरज पोरवाल ने की। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग उपाध्यक्ष संदीप सिंह के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके बाद धर्म जागरण एवं शोभा यात्रा श्री राम जानकी मंदिर से नगर भ्रमण के लिए निकली चौराहे पर पहुंचकर कराटे कोच दिलीप जायसवाल व उनकी टीम में दिनकर द्विवेदी व जीत भारती द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम किया गया। जो आकर्षण का केंद्र रहा ।इसके बाद यात्रा श्री राम जानकी मंदिर पर पहुंची मुख्य अतिथि स्वामी विष्णु देव आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन धर्म में रहना वाला सदैव सबके कल्याण के लिए कार्य करता है ।

उन्होंने हिंदुओं से एक सुर में हिंदू राष्ट्र के सपने को साकार करने के लिए एकजुट होने की बात कहीं। मुख्य अतिथि राजदेव सिंह ने कहा कि सनातन संस्कृति हमारी धरोहर है इसका संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। विश्व हिंदू परिषद के विभाग उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक संदीप सिंह ने कहा कि आज के युवाओं को सनातन संस्कृति की जानकारी होना बहुत जरूरी है कार्यकर्ता सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार करें ।

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मिहींपुरवा दिलीप मोदनवाल, प्रखंड अध्यक्ष बलहा मदन सोनी ,मंत्री राजेंद्र कुमार, अंकित बजरंगी, संयोजक राम सिंह, प्रखंड कार्याध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद वर्मा ,जिला समरसता प्रमुख प्रवीण श्रीवास्तव ,सत्यम श्रीवास्तव, देशराज पासवान ,रवि जायसवाल, संदीप मौर्य, हृदेश मौर्य ,नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में सनातनी राम भक्त मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें