div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों की पहचान झब्बू और बाबूराम के रूप में हुई। झब्बू पर 16 और बाबूराम पर 18 मुकदमे दर्ज हैं।
div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered” data-atd-fill-state=”unfilled”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=””
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID_300x250_0__container__”div
div
div
मुठभेड़ के दौरान एसीपी रजनीश वर्मा थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर मौजूद थे। घायल बदमाशों को इलाज के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″इस बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″दूसरे बदमाश के भी दाहिने पैर में गोली लगी। इन्हें झाड़ियों से बाहर लाया गया।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″गोली लगने के बाद बदमाश बेहोश हो गया।div
divdiv
पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया- मुखबिर से सूचना मिली की अभियुक्त झब्बू और बाबूराम नगराम के मीरख नगर रोड पर देखे गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम बताए स्थान पर पहुंची। तभी दो बाइक से बदमाश आते दिखे। पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल घुमा कर मीरख नगर रोड की तरफ भागे। पुलिस टीम ने पीछा किया।
उन्होंने बताया- 2 बदमाशों ने पुलिस टीम के ऊपर फायर कर दिया। जवाबी फायर में दोनों के पैर में गोली लग गई। दोनों बाइक सहित रोड पर गिर गए। इसके अलावा घटनास्थल से भाग रहे लहरपुर निवासी अभिलाख और दम्मन बेलवा निवासी शिबू उर्फ विकास को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
दो बाइक, दो तमंचे बरामद
पुलिस ने बताया है कि आरोपियों पर 25 हजार रुपए का इनाम है। दो बाइकें, दो तमंचे बरामद हुए हैं। मोहनलालगंज के भेदुवा में किसान के घर इन चारों बदमाशों ने डकैती डालने का प्रयास किया था। निगोहां और नगराम थाना क्षेत्रो में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।




