Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

कार में ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, कार में सवार एक महिला सहित दो लोगों की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर।

April 16, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहींपुरवा बहराइच/थाना मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत नानपारा लखीमपुर हाईवे मटिहा मोड़ के निकट एक कार को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर कार में पांच लोगों मे दो की हालत गंभीर जिला अस्पताल किया गया रिफर।

थाना मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत नानपारा लखीमपुर हाईवे के मटिहा मोड के निकट कार में सवार पांच लोग नानपारा किसी हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां इलाज करा कर वापस मिहींपुरवा की तरफ आ रहे थे, जैसे ही कार सवार नानपारा लखीमपुर हाईवे के मटिहा मोड़ के निकट पहुंचे, तभी अचानक लखीमपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।

इस जोर टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए, और कार में सवार अजय कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी कलूगौढी गायत्री देवी पत्नी देव कुमार निवासी नयापुरवा मिहींपुरवा थाना मोतीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भीषण सड़क दुर्घटना में अजय कुमार का एक हाथ कट कर अलग हो गया वही गायत्री देवी की भी हालत गंभीर है।

लोगों द्वारा घटना की सूचना मोतीपुर पुलिस को देने के साथ एंबुलेंस को दी गई सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस द्वारा एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी मोतीपुर भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद अजय और गायत्री देवी की हालत गंभीर होने की वजह से मेडिकल कॉलेज बहराइच रिफर कर दिया गया।

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही उप जिला अधिकारी मिहींपुरवा अश्वनी कुमार पांडे एवं थाना अध्यक्ष मोतीपुर आनंद चौरसिया मौके का निरीक्षण करने के बाद सीएचसी मोतीपुर पहुंचे, उप जिलाधिकारी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त कर घायलों का कुशल क्षेम पूछा, एवं घायलों को तत्काल दवा इत्यादि राहत देने हेतु निर्देशित किया। वहीं थाना अध्यक्ष मोतीपुर भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें