div class=”a88a1c42″
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_ATF_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
div
div class=”d1172d9b”
div class=”edd8d071″div
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के बंथरा इलाके में ब्यूटीशियन की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। पति ने आरोप लगाया कि मेरी पत्नी को तीन युवक शादी पार्टी में मेहंदी लगाने ले गए थे। तीनों ने उससे छेड़छाड़ की, विरोध करने पर चाकू से गोदा और कार से कुचल कर मार डाला। घटना गुरुवार देर रात की है।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
बताया गया छाया बंथरा के लोनहा में पति मोनीलाल उर्फ सूर्या और 3 वर्षीय बेटे के साथ रहती थी। गुरुवार रात करीब 1 बजे उन्नाव के अजय और विकास एक अन्य साथी के साथ स्विफ्ट कार से आए। उन्होंने बंथरा के रामदासपुर में अपने साले सुधांशु की शादी में मेहंदी लगाने को कहा। छाया अपनी चचेरी बहन पलक के साथ कार में बैठी।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″यह तस्वीर छाया की है।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″यह तस्वीर उस कार की है, जिसमें छाया को बैठाकर ले जाया गया।div
divdiv
चबूतरे से टकराकर पलटी कार
रामदासपुर के पास कार सड़क किनारे एक चबूतरे से टकराकर पलट गई। छाया गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने छाया को सरोजनी नगर सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″सरोजनी नगर सीएचसी के बाहर परिजनों की भीड़।div
divdiv
पति बोला- छेड़छाड़ कर चाकुओं से गोदा
मृतक के पति मोनीलाल का आरोप है कि कार सवार अजय, विकास और आदर्श ने रास्ते में छाया के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर चाकुओं से कई वार किए। चबूतरे में टक्कर मारकर गाड़ी पलटा दी। जिससे छाया की नीचे दबकर मौत हो गई।
उन्होंने बताया- गाड़ी पलटने पर लोग घरों से बाहर निकले तो उन्होंने देखा तीनों आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गए। साथ में छाया की चचेरी बहन पलक थी। उसे भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″मोनी लाल ने बताया- आरोपियों ने पत्नी से छेड़छाड़ की फिर उसे चाकुओं से गोद दिया।div
divdiv
चचेरी बहन को जान से मारने की धमकी
मोनी लाल ने बताया- पलक ने अपने भाई रितिक को घटना की सूचना दी। रितिक से जानकारी पाकर खुद घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस को सूचना दी और घायल छाया को सरोजनी नगर सीएचसी पहुंचाया।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″चचेरी बहन पलक ने बताया- तीनों आरोपियों ने हम लोगों से छेड़छाड़ की। इसके बाद कार पलटा दी।div
divdiv
मां बोली- मेरी बेटी को मार दिया, उसे न्याय दिलाएं
मां सुमन ने बताया- मेरी बेटी के साथ छेड़छाड़ हुई। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। गाड़ी में पांच लोग थे। मेरी बेटी को ही चोट लगी और किसी को खरोंच तक नहीं आई। उसके साथ कुछ गलत हुआ है। उसको न्याय दिलाएं।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″मृतक की मां सुमन ने कहा- मेरी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है।div
divdiv
परिजनों का थाने पर हंगामा
घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन बंथरा थाने पहुंचे। यहां आरोपी युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने रेप और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″बंथरा थाने पर प्रदर्शन करते आक्रोशित परिजन।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″बंथरा थाने के बाहर बैठी महिलाएं।div
divdiv
गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
बंथरा प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। मृतका की चचेरी बहन से भी पूछताछ की जाएगी। छेड़छाड़ और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।




