Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में 5 साल की मासूम से हैवानियत!:दादी ने पिलाई शराब, बुआ ने पीटा, ताऊ ने की गंदी हरकत बच्ची बोली मम्मी वहां मत भेजना ?

By admin · April 30, 2025 · 1 min read

राजधानी लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है। पांच साल की मासूम बच्ची को उसके ही ददिहाल में जबरन शराब पिलाई गई, विरोध करने पर बुआ ने पीटा और ताऊ ने उसके साथ अश्लील हरकत की। डरी-सहमी बच्ची ने घर लौटने के बाद मां को आपबीती बताई तो उसके होश उड़ गए। अमीनाबाद कोतवाली में मंगलवार को पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पति की तीमारदारी में मां थी व्यस्त, ददिहाल में मासूम पर टूटा कहर

खंदारी बाजार निवासी महिला के अनुसार, 23 अप्रैल को उसने अपनी बेटी को मॉडल हाउस स्थित ददिहाल में छोड़ दिया था, क्योंकि उसका पति सड़क हादसे में घायल होकर अस्पताल में भर्ती था। महिला पति की तीमारदारी में व्यस्त रही, इस बीच 27 अप्रैल को सास अस्पताल में पोती को लेकर पहुंची। पति के डिस्चार्ज के बाद जब महिला बच्ची को घर लेकर आई तो उसके व्यवहार में बदलाव देखा।

समझाने पर टूटा दर्दनाक राज, बेटी ने बताई दिल दहला देने वाली बात

जब मां ने प्यार से बच्ची से पूछा तो उसने जो बताया, वह सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई। मासूम ने कहा-दादी ने जबरदस्ती शराब पिलाई। मना किया तो बुआ ने मेरे पैर पकड़ लिए और पीटा। ताऊ ने गंदी हरकत की।

हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद दर्ज हुई एफआईआर

घबराई महिला ने चाइल्ड केयर हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद मंगलवार को अमीनाबाद कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

मेडिकल जांच जारी, पुलिस जुटी जांच में

इंस्पेक्टर अमीनाबाद सुनील कुमार आजाद ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है और मामले की बारीकी से जांच चल रही है। आरोपियों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और खबरें