Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर क्रैश, 5 की मौत:2 गंभीर, भागीरथी नदी के पास हादसा; गंगोत्री धाम जा रहे थे यात्री

By admin · May 8, 2025 · 1 min read
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार को हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ। - Dainik Bhaskar
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार को हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार को हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में 7 लोग सवार थे। 5 यात्रियों की मौत हो गई, 2 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उत्तरकाशी के गंगनानी में भागीरथी नदी के पास हुआ है। हेलिकॉप्टर गंगोत्री धाम जा रहा था। प्रशासन ने बताया कि 4 पुरुष और 2 महिलाएं हेलिकॉप्टर में सवार थे। कैप्टन रॉबिन सिंह इसके पायलट थे।

हेलिकॉप्टर ने पर्यटकों को लेकर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलिपैड से उड़ान भरी थी। इन्हें खरसाली पर लैंड करना था। खरसाली से यात्रियों को गंगोत्री धाम जाना था। हेलिकॉप्‍टर प्राइवेट कंपनी एयरोट्रांस सर्विस का था।

चारधाम रूट पर आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। चारधाम यात्रा रूट पर कई जगह रिमझिम बारिश हो रही है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओले भी गिरे हैं।

हेलिकॉप्टर क्रैश की तस्वीरें

इस हादसे में एक महिला की भी मौत हो गई।
इस हादसे में एक महिला की भी मौत हो गई।
हेलिकॉप्टर ने खरसाली के लिए उड़ान भरी थी, यहां से यात्रियों को गंगोत्री जाना था
हेलिकॉप्टर ने खरसाली के लिए उड़ान भरी थी, यहां से यात्रियों को गंगोत्री जाना था
हेलिकॉप्टर निजी कंपनी का था। देहरादून से उड़ान भरी थी।
हेलिकॉप्टर निजी कंपनी का था। देहरादून से उड़ान भरी थी।
भागीरथी नदी के पास क्रैश हेलिकॉप्टर के पास स्थानीय लोग।
भागीरथी नदी के पास क्रैश हेलिकॉप्टर के पास स्थानीय लोग।
गंगनानी में हादसे के बाद हेलिकॉप्टर का मलबा।
गंगनानी में हादसे के बाद हेलिकॉप्टर का मलबा।

और खबरें