Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में चलते ऑटो में महिला से छेड़खानी:चालक ने अकेली पाकर की अश्लीलता, ऑटो से कूदी महिला

By admin · May 8, 2025 · 1 min read

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में ऑटो चालक ने महिला सवारी को अकेला पाकर छेड़छाड़ की। महिला अपने बीमार भाई को देखकर घर जाने के लिए रैपिडो से ऑटो बुक किया था। सुनसान जगह पर आरोपी ने अश्लील हरकत शुरू कर दी।

महिला ने विरोध करते हुए ऑटो रोकने के लिए कहा, तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। डरकर महिला ऑटो से कूद गई। उसे हल्की चोटें आईं। महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

बीमार भाई को देखकर लौट रही थी महिला

आम्रपाली ठाकुरगंज निवासी युवक ने बताया कि उनकी तबीयत खराब थी। उनका हालचाल लेने बहन घर आई थी। बुधवार रात करीब 10.15 बजे बहन वापस जाने के लिए रैपिडो से ऑटो बुक किया। हर गोविंद सिंह राठौर नाम का चालक यूपी 32 एक्सएन 8513 नंबर की ऑटो लेकर पहुंचा।

चलती ऑटो से कूदी महिला

बहन ऑटो में बैठकर आम्रपाली से बंधे वाली रोड की तरफ जा रही थी। कुछ देर बाद उन्होंने बहन को कॉल करके घर पहुंचने के बारे में पूछा। जवाब मिला कि ऑटो चालक छेड़खानी कर रहा है, किस रास्ते पर ले जा रहा है जानकारी नहीं है। बहन ने ऑटो रोकने के लिए बोला, लेकिन चालक और तेज भगाने लगा।

कुड़िया घाट के पास भीड़ होने से ऑटो की स्पीड थोड़ी कम हुई। इस पर बहन वहां पर चलते ऑटो से कूद गई। ऑटो में टिफिन औ पर्स छूट गया। चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। मामले में इंस्पेक्टर ठाकुरगंज का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और खबरें