Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में गुडंबा के सादामऊ में एक विवाहिता का शुक्रवार दोपहर शव संदिग्ध हालात में घर की फस्ट फ्लोर पर लटकता मिला।

By admin · May 10, 2025 · 1 min read

पुलिस पिता की तहरीर के आधार पर पूजा की मौत के कारणों का पता लगा रही है। - Dainik Bhaskar
पुलिस पिता की तहरीर के आधार पर पूजा की मौत के कारणों का पता लगा रही है।

लखनऊ में गुडंबा के सादामऊ में एक विवाहिता का शुक्रवार दोपहर शव संदिग्ध हालात में घर की फस्ट फ्लोर पर लटकता मिला। विवाहिता के परिजनों ने पति और उसके परिजनों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। गुडंबा पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मां को फोन कर बताया पति ने पीटा, उसके बाद आई मौत की खबर

देवा के जबरी कला निवासी वेदराम ने बताया कि उनकी बेटी पूजा (25) की पांच मई 2023 सादामऊ निवासी शैलेंद्र से शादी हुई थी। शुक्रवार को उसका शव घर में फांसी के फंदे पर लटकाता मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसने अपनी मां से भी फोन कर पति के मारपीट करने की बात कही थी। उसके बाद उसकी मौत की खबर आई।

उनका आरोप है कि शैलेंद्र और उसका परिवार शादी के बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। बेटी ने बताया था कि जेठ राजेंद्र, देवर अशोक, सास सुदामा दहेज के लिए ताना मारते हैं।

मारपीट कर घर से निकालने की दे रहा था धमकी

बहन शीतल रावत ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पूजा दीदी ने मां मालती देवी को फोन किया था। उसने कहा था कि जीजा ने गुरुवार रात को मारपीट कर घर से निकालने की कोशिश की। उसने मां को घर ले जाने की बात कही थी। मां भाई विवेक के साथ जाने की तैयारी ही कर ही रही थी कि ससुराल से एक पड़ोसी ने पूजा की मौत की सूचना दी। घर जाकर देखा पूजा का शव रस्सी के सहारे लटका था और पैर घुटने फर्श पर थे।

इंस्पेक्टर गुडंबा ने बताया कि फारेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल की गई। साक्ष्यों और पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पांच मई को मनाई थी शादी की सालगिरह

पूजा ने पांच मई को पति शैलेंद्र के साथ मायके में शादी की साल गिरह मनाई थी। छह मई को ससुराल वापस चली गई थी।

पहली पत्नी की भी हो चुकी है मौत

पिता वेदराम का आरोप है कि शैलेंद्र का पूरा परिवार दहेज लोभी है। उसकी पहली पत्नी की भी संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। उन्होंने शैलेंद्र के दबाव बनाने पर ही एक महीने पहले बाइक फाइनेंस कराकर दी थी। लेकिन लालच में आकर सभी ने बेटी की हत्या कर दी।

और खबरें