Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में कपड़े उतारकर किन्नरों ने उत्पात मचाया रात में बीच सड़क घूम-घूमकर घंटे भर दी गालियां हुक्का बार में विवाद स्कूटी तोड़ी

By admin · May 11, 2025 · 1 min read

लखनऊ के कैसरबाग इलाके में ओडियन सिनेमा के पास किन्नरों ने जमकर उत्पात मचाया। दो पक्षों में विवाद होने पर कपड़े उतारकर बीच सड़क पर बैठ गए। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में किन्नरों का उत्पात साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है मामले में शिकायत नहीं मिली है।

शनिवार देर रात करीब 2 बजे ओडियन सिनेमा के सामने किन्नरों का इलाके के युवक से विवाद हो गया। इसके बाद किन्नर गालियां बकने लगे। कुछ देर बाद उन्होंने सारे कपड़े उतारकर बीच सड़क हंगामा शुरू कर दिया।

एक घंटे तक मचाया उत्पात

किसी लड़के का नाम लेकर गालियां दीं और सड़क पर खड़ी स्कूटी में तोड़फोड़ भी की। इसके बाद सारे कपड़े उतारकर करीब एक घंटे तक उत्पात मचाया। वहां से गुजरने वालों को काफी पेरशानी हुई। जब डॉयल-112 को सूचना दी गई, तो पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने किन्नरों को समझाकर सड़क से हटाया।

मामले में इंस्पेक्टर कैसरबाग का कहना है कि मामले में संज्ञान में आया है। दो पक्षों का विवाद है, लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है। फिलहाल, वहां पर पड़ी स्कूटी को थाने लाया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्कूटी गिराकर की तोड़फोड़।
स्कूटी गिराकर की तोड़फोड़।

देर रात हुक्का पार्लर चलने से होता है विवाद

इलाके के लोगों का कहना है कि ओडियन सिनेमा के सामने देर रात तक हुक्का पार्लर चलता है। जहां पर अराजक तत्वों की आवाजाही रहती है। इलाके के किन्नर भी वहीं पर आकर बैठते हैं। उसी पार्लर में किसी लड़के से विवाद के बाद उन लोगों ने उत्पात मचाया।

हुक्का बार में विवाद के बाद किन्नर सड़क पर उतरे।
हुक्का बार में विवाद के बाद किन्नर सड़क पर उतरे।

और खबरें