Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ एयरपोर्ट पर दो थाई महिला तस्कर को 4 करोड़ की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया। वो बैंकाक से ड्रग्स लेकर आई थीं।

By admin · May 14, 2025 · 1 min read

लखनऊ एयरपोर्ट पर दो थाई महिला तस्कर को 4 करोड़ की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया। वो बैंकाक से ड्रग्स लेकर आई थीं। कस्टम अधिकारी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने 12 मई को दोनों महिलाओं के ट्रॉली बैग की जांच की थी। दोनों के बैग से 4-4 पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों में पॉलीथीन में लिपटा हरे रंग का पदार्थ था। कुल 8 पैकेटों का वजन 4.041 किलोग्राम था। जब्त किए गए माल की अनुमानित कीमत 4.041 करोड़ रुपए है।

दो थाई महिला तस्करों से पकड़ी गई ड्रग्स।
दो थाई महिला तस्करों से पकड़ी गई ड्रग्स।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, जेल भेजा

प्रारंभिक जांच में यह पदार्थ गांजा (हाइड्रोपोनिक वीड) पाया गया। अधिकारियों ने दोनों महिलाओं को एनडीपीएस एक्ट की धारा 43(बी) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अफ्रीकी महिला तस्कर से पकड़ा था गांजा

करीब एक महीने पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर यूगांडा की रहने वाली अनीताह नाबाफू वामुकूता के पास से 20 kg गांजा (हाइड्रोपोनिक वीड) पकड़ा गया था। कस्टम अधिकारियों को पहले से ड्रग्स आने की सूचना थी। जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई। महिला के बैग की स्कैनिंग की गई थी।

यूगांडा की रहने वाली अनीताह नाबाफू वामुकूता दुबई से सुबह लखनऊ पहुंची थीं।
यूगांडा की रहने वाली अनीताह नाबाफू वामुकूता दुबई से सुबह लखनऊ पहुंची थीं।
यह आरोपी ड्रग डीलर महिला का पहचान पत्र है।
यह आरोपी ड्रग डीलर महिला का पहचान पत्र है।

अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का लखनऊ लिंक

NCTC के सूत्रों के मुताबिक, महिला ने पूछताछ में कुछ विदेशी नागरिकों और राजधानी के कुछ स्थानीय कारोबारियों के नाम बताए थे, जो गांजा सिंडिकेट से जुड़े हो सकते हैं।

प्रतीकात्मक: एयरपोर्ट पर बैग की स्कैनिंग।
प्रतीकात्मक: एयरपोर्ट पर बैग की स्कैनिंग।

पहले भी पकड़ा जा चुका है गांजा

कस्टम अधिकारियों ने 4 मार्च को थाईलैंड की एक महिला को 20 किलो गांजा (हाइड्रोपोनिक वीड) के साथ गिरफ्तार किया था। उस समय भी केंद्रीय खुफिया एजेंसी NCTC के इनपुट पर कस्टम विभाग ने कार्रवाई की थी।

लखनऊ एयरपोर्ट पर चार महीने पहले 3 तस्कर 97 हजार सिगरेट की पैकेट के साथ पकड़े गए थे।
लखनऊ एयरपोर्ट पर चार महीने पहले 3 तस्कर 97 हजार सिगरेट की पैकेट के साथ पकड़े गए थे।

97 हजार पैकेट सिगरेट पकड़ी थी

लखनऊ एयरपोर्ट पर पांच महीने पहले 3 तस्कर 97 हजार सिगरेट की पैकेट के साथ पकड़े गए थे। यह तीनों यात्री ​​​​​​बैंकॉक से एयर एशिया की फ्लाइट FD-146 से लेकर आए थे। तस्कर गोल्ड फ्लैक ब्रांड की यह सिगरेट तीन बड़े-बड़े बैग में लेकर आए थे।

पहले और दूसरे यात्री के बैग से 30-30 हजार पैकेट निकले थे। इसकी कीमत 11 लाख 20 हजार थी। इसके अलावा तीसरे व्यक्ति के बैग में 37 हजार पैकेट मिले थे। इसकी बाजार वैल्यू 6 लाख 29 हजार थी।

और खबरें