div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″सीतापुर में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को लखनऊ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।div
div class=”fe1b7d06″div
सीतापुर में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को लखनऊ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही सुनवाई पर रोक लगा दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने जारी किया है।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
दरअसल, एमपी-एमएलए कोर्ट ने 16 मई को राकेश राठौर पर आरोप तय किए थे और मामले की सुनवाई के लिए 28 मई की तारीख तय की गई थी, जिसमें पीड़िता की गवाही होनी थी। मालूम हो कि 17 जनवरी 2025 को सीतापुर की एक महिला नेता ने सांसद राठौर पर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
आरोप तय किए जाने के बाद सांसद राठौर ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर खुद पर लगे आरोपों को निराधार और झूठा बताते हुए चार्ज मुक्त करने की मांग की थी। हालांकि, एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने लखनऊ हाईकोर्ट की शरण ली।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में सांसद ने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत झूठा केस दर्ज किया गया है और कोर्ट द्वारा जल्दबाजी में आरोप तय कर दिए गए। उन्होंने ट्रायल पर रोक लगाने और आरोपों की समीक्षा की मांग की थी।
हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए फिलहाल ट्रायल पर रोक लगा दी है। अब जुलाई माह में अगली सुनवाई के दौरान यह तय होगा कि एमपी-एमएलए कोर्ट का ट्रायल आगे चलेगा या सांसद राकेश राठौर को चार्ज मुक्त किया जाएगा।




