div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
घटना सरोजनी नगर में मंगलवार रात को हुई। मृतक की पहचान अर्पित (21) के रूप में हुई। वह सरोजनी नगर के फर्रुखाबाद चिल्लावां का रहने वाला था। प्लॉट घर से 500 मीटर दूर तपोवन नगर, आजादनगर में है। परिजनों ने प्रेमिका, उसके पति और घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया।
मुकदमा न दर्ज होने से नाराज परिजनों ने बुधवार शाम अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास कानपुर रोड जाम कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लोग शांत हुए। करीब 20 मिनट कानपुर रोड जाम रहा।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″मृतक के घर रिश्तेदार और स्थानीय निवासी पहुंचे।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक के परिजन पहुंचे।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″अस्पताल में पुलिस ने शव का पंचनामा भरा।div
divdiv
बेहोश पड़े होने की सूचना फूफा ने दी
मृतक के भाई मुलायम सिंह यादव ने बताया- रोज की तरह छोटा भाई मंगलवार शाम को भी गाय को चार देने प्लॉट पर गया था। देर शाम प्लॉट के पास रहने वाले उसके फूफा ने सूचना दी कि उसका भाई प्लॉट के पड़ोसी के घर में बेहोश पड़ा है।
सूचना के बाद जब मैं वहां पहुंचा तो उसका छोटा भाई पड़ोसी के घर में चारपाई पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद आनन-फानन में उसे लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″तस्वीर मृतक अर्पित की है।div
divdiv
पड़ोसी घर से फरार हुए
मृतक के बड़े भाई ने कहा- हम लोग अस्पताल से लौटे तो पड़ोसी ताला बंद कर फरार हो चुके थे। पड़ोसी छोटू मौर्य उर्फ राजकुमार, उसकी पत्नी सुमन और पूरे परिवार के खिलाफ सरोजनी नगर थाने में तहरीर दी है। हो न हो इन्हीं लोगों ने अर्पित की हत्या की है।
सरोजनी नगर प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उससे पूछताछ होने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग की बात पाई गई थी। युवक और महिला दोनों ने ही घर में कोई विषाक्त पदार्थ खाने की बात सामने आई थी। महिला के मिलने के बाद साफ हो गया कि दोनों ने जहर नहीं खाया था।
मृतक के गले पर निशान मिले
इस मामले में सूत्रों से पता चला है कि मृतक के गले पर निशान थे। हो सकता है उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की होगी या गला घोंटकर उसकी हत्या की गई होगी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि कुछ दिनों पहले कूड़ा डालने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
उनका आरोप है कि इसी वजह से अर्पित की हत्या कर दी गई । हत्या के बाद पूरा परिवार घर से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला के मिलने पर पता चलेगा कि उसने जहर खाया था या नहीं।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज होने पर गुस्साए लोगों ने कानपुर रोड जाम कर दिया।div
divdiv
रिपोर्ट दर्ज करने पर अड़े परिजन
पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक की डेड बॉडी गांव पहुंच गई है। पुलिस अंतिम संस्कार करने को कह रही है। परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़े हैं।
उनका कहना है पहले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। इसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। सरोजनी नगर प्रभारी निरीक्षक ने 30 -40 मिनट के अंदर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया है।
लोग इस पर नाराज हो गए। गुस्साए लोगों ने अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास कानपुर रोड की दोनों लेन जाम कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, तो लोग सड़क से हटे।
बेहोश हो गई थी प्रेमिका
पुलिस ने मृतक की प्रेमिका सुमन मौर्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार, सुमन ने बताया कि अर्पित अकसर साथ में भागने की बात करता था। मंगलवार रात में भी उसने यही बात कही।
मना करने पर गुस्से में आ गया। उनके घर में ही कमरे में फांसी लगा ली। उन्होंने पड़ोस के एक युवक को बुलाकर अर्पित को नीचे उतारा। इस दौरान वह भी बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।
होश में आने पर उन्होंने पति को सूचना दी। पड़ोस के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर मृतक के परिजन अर्पित को उठाकर ले गए। इस घटना से डर कर वह और उसका पति घर में ताला बंद कर फरार हो गए।




