Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में डेढ़ साल की बच्ची से रेप:पड़ोसी ने घर ले जाकर की दरिंदगी, पिता को जान से मारने की धमकी दी, गिरफ्तार

By admin · May 22, 2025 · 1 min read

लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी ने रेप किया। गुरुवार शाम को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी पड़ोसी उसे उठाकर अपने घर ले गया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पिता पड़ोसी के घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा है। बच्ची दर्द से कराह रही है।

उन्होंने पड़ोसी से बच्ची के बारे में पूछा, तो उसने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने बीकेटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया।

बीकेटी थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं, परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि आरोपी कैटरिंग का काम करता है।

एडीसीपी उत्तरी जितेन्द्र कुमार दुबे ने बताया- मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

और खबरें