Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के कई इलाकों में बारिश शुरू:काले बादल छाए, कहीं-कहीं उमसभरी गर्मी; समय से एक दिन पहले आएगा मानसून

By admin · June 19, 2025 · 1 min read

लखनऊ में गोमतीनगर, हजरतगंज एयरपोर्ट और कैंट इलाके में बारिश शुरू हो गई है। आज के लिए दिन में बादल छाए रहने के साथ कई बार बारिश की संभावना जताई गई थी। साथ ही मौसम विभाग ने बताया था कि दिन में धूप छांव के बीच उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान करेगी। अधिकतम 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज आंधी चलने के आसार भी मौसम विभाग ने जताए हैं।

बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया यह सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा । यह सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। शाम के समय में कई इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

कैंट इलाके में बारिश शुरू हो गई है। इस बीच वाहनों की आवाजाही हो रही है।
कैंट इलाके में बारिश शुरू हो गई है। इस बीच वाहनों की आवाजाही हो रही है।
हजरतगंज में भी बारिश शुरू हो गई है।
हजरतगंज में भी बारिश शुरू हो गई है।

तय डेट पर आया मानसून, लखनऊ में आएगा पहले

उत्तर प्रदेश में साउथ-वेस्ट मानसून ने 18 जून को अपनी रेगुलर डेट पर सोनभद्र के रास्ते एंट्री कर ली है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ने नॉर्थ अरब सागर, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों को कवर करते हुए प्रदेश में कदम रखा।

इसके साथ ही मैक्सिमम टेम्प्रेचर नॉर्मल से नीचे आ गया है। अगले 1 दिन में तापमान में और कमी की संभावना है, जबकि लखनऊ में मानसून पहुंचने की औसत तारीख 23 जून है। इसके पहले अगले 24 घंटे में मानसून लखनऊ पहुंचेगा।

लखनऊ में सुबह से बादलों के बीच धूप निकली हुई है। उमसभरी गर्मी पड़ रही है।
लखनऊ में सुबह से बादलों के बीच धूप निकली हुई है। उमसभरी गर्मी पड़ रही है।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की नॉर्दर्न लिमिट (NLM) बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, ग्वालियर, खजुराहो, सोनभद्र और गया से होकर गुजर रही है। वेस्ट बंगाल और मध्य राजस्थान में बने लो प्रेशर एरिया के कारण मानसून की एक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद है। इससे पूरे प्रदेश में बारिश की इंटेंसिटी और कवरेज में बढ़ोतरी होगी।

सुबह से बादल छाए हुए हैं। धूप भी निकली है।
सुबह से बादल छाए हुए हैं। धूप भी निकली है।

19-22 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने 19 से 22 जून के बीच थंडर स्टॉर्म, लाइटनिंग और भारी बारिश की वॉर्निंग जारी की है। कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। अगले दो-तीन दिनों में मानसून के प्रदेश के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए कंडीशंस फेवरेबल हैं। मौसम विभाग में 21 जून को लखनऊ में भारी बारिश के आसार जताए हैं। इस बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और बादलों की गरज चमक बरकरार रहेगी। 23 जून तक बारिश का असर बना रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होगा।

बादलों के बीच सूरज निकला है। उमसभरी गर्मी से राहत नहीं है।
बादलों के बीच सूरज निकला है। उमसभरी गर्मी से राहत नहीं है।

और खबरें