div class=”a88a1c42″
div
लखनऊ में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया। बच्ची के मां-बाप घर पर नहीं थे। पास के ही निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे युवक ने जब बच्ची को अकेले घर में देखा तो उसे बहला फुसलाकर पास ही सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। बाजार से वापस लौटी मां को बेटी ने पूरी बात बताई। घटना सरोजनी नगर थाना क्षेत्र की है। परिजनों ने शनिवार को थाने में मुकदमा दर्ज कराया है
div class=”
cf559a0e
b06c8b9b
“
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
पुलिस ने बताया- बच्ची दूसरी कक्षा की छात्रा है। घटना उस समय हुई जब बच्ची के पिता मजदूरी पर गए थे और मां सब्जी खरीदने बाजार गई थी।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″पुलिस ने आरोपी बलवीर को गिरफ्तार कर लिया है।div
divdiv
मुंह दबाकर दुष्कर्म किया
इस दौरान सीतापुर के मिश्रिख का रहने वाला आरोपी युवक बलवीर पड़ोस के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। बच्ची को अकेला पाकर उसके घर पहुंचा। पहले मां-बाप के बारे में पूछा। जब बच्ची ने बताया कि उसके मां-बाप काम से बाहर गए हैं, तब वह बच्ची को बहला फुसला कर सुनसान जगह ले गया। वहां उसने बच्ची का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया।
मां जब घर लौटकर आई तो उसने बच्ची को अस्त-व्यस्त देखा। मां के पूछने पर बच्ची ने पूरी घटना बताई। परिवार ने तुरंत सरोजनी नगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सौतेले पिता के साथ रहती है बच्ची
पुलिस ने बताया- बच्ची के पिता की काफी दिनों पहले मौत हो चुकी है, इसके बाद उसकी मां ने यह दूसरी शादी कर ली और अपने दूसरे पति के साथ बच्ची को लेकर यहां किराए के मकान में रह रही है
पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया
सरोजनी नगर के प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति ने बताया- आरोपी से पूछताछ जारी है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता का परिवार गोसाईगंज थाना क्षेत्र से आकर सरोजनी नगर में किराए के मकान में रहता है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
23 दिन पहले ढाई साल की बच्ची से हुआ था रेप
लखनऊ में आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे 23 दिन पहले मां के साथ सो रही ढाई साल की बच्ची को दरिंदा उठा ले गया था। उसने बच्ची को लिफ्ट के पास ले जाकर उसका रेप किया। बच्ची बेहोश हो गई तो उसे मरा समझकर छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने रेप आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया था।





