Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में बूथ स्तर पहुंचाया प्रधानमंत्री मोदी का संदेश डिप्टी सीएम चिनहट संगठन महामंत्री खुर्रमनगर और नीरज सिंह ने ऐशबाग में सुनी मन की बात

By admin · June 29, 2025 · 1 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय रेडियो श्रृंखला “मन की बात” का प्रसारण आज रविवार सुबह 11 बजे राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर बड़े आयोजन के साथ सुना गया। इस अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गई और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक चिनहट में मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक चिनहट में मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रदेश नेतृत्व ने मोर्चा संभाला-लखनऊ में कई जगह जुटी भीड़

  1. उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक चिनहट बाजार स्थित गल्ला मंडी में मंडल अध्यक्ष कमल पांडे के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
  2. भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी रामलीला मैदान, पंतनगर (खुर्रम नगर) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
  3. भाजपा नेता नीरज सिंह ने मवैया पुल से ऐशबाग की ओर स्थित भूसा मंडी चौराहे के पास अल्माटी स्कूल में कार्यक्रम में शामिल हुए।
भाजपा नेता नीरज सिंह ने भूसा मंडी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर पीएम मोदी के मन की बात सुनी।
भाजपा नेता नीरज सिंह ने भूसा मंडी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर पीएम मोदी के मन की बात सुनी।

तीन हिस्सों में बंटा आयोजन

  1. मन की बात सुनना: बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ता और आमजन एकत्र हुए, प्रधानमंत्री का संदेश सुना।
  2. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि: देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान देने वाले डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि दी गई।
  3. वृक्षारोपण: “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम आयोजित करके पौधे लगाए गए। पर्यावरण बचाने और मातृ शक्ति को सम्मान देने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं और आमजनों ने पौधरोपण किया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने खुर्रम नगर में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद पौधा लगाया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने खुर्रम नगर में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद पौधा लगाया।

और खबरें