Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में लूलू मॉल के कैश मैनेजर ने महिला कर्मचारी के साथ रेप किया। इसका वीडियो बना लिया, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कैश और ज्वेलरी हड़प लिए।

July 9, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ में लूलू मॉल के कैश मैनेजर ने महिला कर्मचारी के साथ रेप किया। इसका वीडियो बना लिया, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कैश और ज्वेलरी हड़प लिए। इसके बाद धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। ऐसा नहीं करने पर गाली–गलौज और मारपीट की। सिगरेट से शरीर पर कई जगह दागा। धर्मांतरण नहीं करने पर नौकरी से निकालने की धमकी भी दी।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

पीड़िता ने 7 जुलाई को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी कैश मैनेजर मो. फरहाज उर्फ फराज (27) को 8 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से रामनगर, पहाड़गंज घोसियाना, जिला अयोध्या का रहने वाला है।

div class=”f3e032cb “पुलिस ने आरोपी कैश मैनेजर फरहाज उर्फ फराज को गिरफ्तार कर लिया है।div
div class=”f46ba790″पुलिस ने आरोपी कैश मैनेजर फरहाज उर्फ फराज को गिरफ्तार कर लिया है।div
divdiv

अब जानिए पूरा घटनाक्रम

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में 25 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि मैं मूल रूप से सुलतानपुर जिले की रहने वाली हूं। मैं लूलू मॉल में नौकरी करती हूं। मॉल का कैश सुपरवाइजर फरहाज उर्फ फराज कुछ माह पहले बहाने से मुझे अपने घर ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। मैं अचेत हो गई तो फरहाज ने मेरे साथ साथ रेप किया। इसका उसने वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कैश और गहने ले लिए।

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया

युवती ने बताया कि घटना के कुछ दिन बाद फरहाज धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। कहने लगा कि मॉल में नौकरी करनी है तो इस्लाम कबूल करना पड़ेगा। मैंने इसका विरोध किया तो मेरे साथ गाली–गलौज और मारपीट की। फिर भी मैं इस्लाम कबूल करने के लिए तैयार नहीं हुई, तो जलती सिगरेट से दागा। नौकरी से निकाल देने की धमकी दी।

div class=”f3e032cb “यह तस्वीर लूलू मॉल की है।div
div class=”f46ba790″यह तस्वीर लूलू मॉल की है।div
divdiv

FIR में गंभीर आरोप, आरोपी फरहाज गिरफ्तार

डीसीपी नार्थ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप, धर्म परिवर्तन समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। 8 जुलाई को उसे पूछताछ के लिए सुशांत गोल्फ सिटी थाने बुलाया गया। आरोपी अपनी मां परवीन बानो और भाई मो. तरबेज के साथ थाने आया। थाने से ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मॉल के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ

पुलिस इस मामले की धर्मांतरण गैंग से जुड़े होने के एंगल पर भी जांच कर रही है। इसके लिए मॉल के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। उनसे पूछ रही है कि उन पर भी तो धर्मांतरण का दबाव नहीं बनाया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें