div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के आलमबाग इलाके में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश लंबे समय से लूट की घटना में फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पकड़ने पहुंची पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″इसी बाइक से बदमाश भाग रहा था। पुलिस ने पीछा किया तो फिसलकर गिर गया।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″मुठभेड़ के बाद सैंपल उठाए गए।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश से पूछताछ की।div
divdiv
लगातार कर रहे थे चेन स्नेचिंग
छोटा बारा आलमबाग निवासी मीरा कटियार कटिहार से 3 जून को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने चेन लूट ली थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार देर रात आलमबाग क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो 3 जुलाई को आलमबाग क्षेत्र में महिला के गले से चेन खींचकर भागा था। वह चैन को बेचने के लिए उसी मोटरसाइकिल ग्लैमर से टुनटुनिया फाटक से लंगड़ा फाटक के रास्ते से कहीं जाने वाला है।
पुलिस को देखते ही भागा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो वह व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर तेजी से मोटरसाइकिल मोड़कर कर भागने का प्रयास किया और मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई। इसके बाद व्यक्ति उठ कर पुलिस वालों पर जान से मारने की नीयत से तमंचा निकालकर पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एक राउंड फायर किया। जिससे उस व्यक्ति के पैर में गोली गई और घायल होकर गिर गया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान डीआरएम पुलिया कनौसी थाना कृष्णा नगर निवासी सत्येंद्र उर्फ कालिया पुत्र मुनेश्वर के रूप में गई। तलाशी के दौर उसके पास से देसी तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस मिले। आरोपी सतेंद्र ने आलमबाग में महिला से लूट की बात कबूल की। जांच में पता चला कि अब 50 से ज्यादा लूट के मुकदमे दर्ज हैं।




