Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में एक मां ने पति को फंसाने के लिए अपनी 6 साल की बेटी की हत्या कर दी। वह लिव-इन में प्रेमी के साथ रहती थी।

By admin · July 15, 2025 · 1 min read
पुलिस घटना स्थल के आसपास जांच पड़ताल के बाद आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है। - Dainik Bhaskar
पुलिस घटना स्थल के आसपास जांच पड़ताल के बाद आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है।

लखनऊ में एक मां ने पति को फंसाने के लिए अपनी 6 साल की बेटी की हत्या कर दी। वह लिव-इन में प्रेमी के साथ रहती थी। वारदात के बाद मां ने पुलिस को कॉल की। कहा- पति ने बेटी की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस की पूछताछ में मां बार-बार बयान बदल रही थी। पुलिस ने सख्ती की तो उसने गुनाह कबूल लिया। वारदात 14-15 जुलाई की रात कैसरबाग के खंदारी बाजार इलाके की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मां का नाम रोशनी उर्फ नाज है। करीब 10 साल पहले उसकी शादी शाहरुख खान नाम के युवक से हुई थी। दोनों की 6 साल की बेटी सायनारा उर्फ सोना थी। कुछ साल पहले रोशनी का उदित जायसवाल नाम के युवक के साथ अफेयर हो गया।

रोशनी ने मई में पति को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। सास, दोनों ननद और जेठ को अलग-अलग मुकदमों में जेल भिजवा दिया था। उसके बाद से अपने ही घर में उदित के साथ लिव-इन में रहने लगी थी। इंस्पेक्टर कैसरबाग ने बताया कि रोशनी ने बेटी की हत्या की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। उसने कहा कि पति शाहरुख ने बेटी की हत्या कर दी। मौके पर जांच पड़ताल की गई तो रोशनी की बात झूठ निकली। पता चला कि रोशनी का पति से विवाद चल रहा था। वह बेटी से मिलने आया था तो दोनों के बीच बहस हो गई।

पति को फंसाने के लिए उसने गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी। फिर पुलिस को कॉल की। आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जिस कमरे में बच्ची की लाश मिली है, उसे सील कर दिया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं।
रोशनी पति को घर से निकालकर उसके ही घर में प्रेमी के साथ रहती थी।
रोशनी पति को घर से निकालकर उसके ही घर में प्रेमी के साथ रहती थी।

तीन बजे पुलिस को दी हत्या की सूचना

खंदारी बाजार निवासी रोशनी उर्फ नाज ने 14-15 जुलाई की रात तीन बजे पुलिस कंट्रोल रूम में 6 साल की बेटी की हत्या की सूचना दी। उसने बताया कि उसके पति शाहरुख ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और छानबीन शुरू की। रोशनी बार-बार बयान बदलने लगी। इससे उस पर शक गहरा गया। पुलिस उसको हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसका पति से करीब दो साल से विवाद चल रहा है। पति अमीनबाद में किराए के मकान में रहता है। उसने रोशनी के खिलाफ 18 मई को मुकदमा भी दर्ज कराया था।

रोशनी की मोहल्ले में डांसर के रूप में पहचान थी।
रोशनी की मोहल्ले में डांसर के रूप में पहचान थी।

जेठ पर लगाया था बच्ची से रेप का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया है कि रोशनी की करीब 10 साल पहले खंदारी निवासी शाहरुख से शादी हुई थी। तभी से दोनों खंदारी में रहते थे। शाहरुख की मां परवीन ने घर को बिल्डर की मदद से चार फ्लोर का बनवाया था। जिसमें पहली और चौथी फ्लोर पर वो परिवार के साथ रहती थी। दो फ्लोर बेच दिया था। रोशनी ने जेठ सलमान पर बेटी के साथ रेप, सास और दोनों ननद रुखसार और रूमी पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर करवा कर जेल भिजवा दिया था।

सोना केजी कक्षा में पढ़ती थी।
सोना केजी कक्षा में पढ़ती थी।

प्रेमी का विरोध करने पर पति को घर से निकाल दिया था

पड़ोसियों का कहना है कि रोशनी का चाल-चलन ठीक नहीं है। उसे डांसर नाम से भी पुकारा जाता है। उसने पूरे परिवार को जेल भिजवाने के बाद घर के चौथी फ्लोर पर कब्जा कर लिया। वहां उदित के साथ रहने लगी। उदित के साथ रोशनी के घर आए दिन अन्य आवारा लोगों का आना-जाना होने लगा। कई बार पुलिस भी आई।

इसका पति शाहरुख ने विरोध किया। मई में उसने पति शाहरुख को बुरी तरह से मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके बाद से पति किराए के मकान में रहने लगा। शाहरुख ने रोशनी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।

और खबरें