Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ की गोमतीनगर पुलिस ने क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बनकर ठगी करने वाले चार शातिरों को गिरफ्तार किया है।

By admin · July 17, 2025 · 1 min read

लखनऊ की गोमतीनगर पुलिस ने क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बनकर ठगी करने वाले चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी निवेश के नाम पर पैसे लेते और फर्जी एसओ जी बनकर पैसा हड़प लेते। पुलिस अन्य नेटवर्क को खंगाल रही है।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया- नवाबगंज प्रयागराज निवासी राजकुमार ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया वो 1090 चौराहे पर आइसक्रीम का ठेला लगाता है। जहाँ पर सिंह साहब नाम का एक व्यक्ति अक्सर दुकान पर आता था और आइसक्रीम खरीदता और काफी देर बैठा रहता। एक दिन बातचीत में बताया कि वो विदेशी कंपनियों में पैसा इन्वेस्ट करता है। एक हफ्ते में पैसा दो गुना हो जाता है।

आरोपियों के पास मिले ठगी के रुपए।
आरोपियों के पास मिले ठगी के रुपए।

पैसा डबल करने का झांसा दिया

तुम्हारे पैसे भी डबल कर हो जाएंगे। उसकी बातों में आकर पैसा लगाने की इच्छा जाहिर की। सिंह साहब व्हाट्सअप कॉल पर ही बातें करते थे। मंगलवार को शाम 4 बजे हैनीमैन चौराहे से आगे पुल के नीचे विराटखण्ड में पैसे के साथ बुलाया। वहां पर 50 हजार रूपए पहुंचा तो धरम नाम का व्यक्ति सिंह साहब के साथ आया। पन्नी में रखा मेरा पैसा लिया और 500 रुपए की 2 गड्डी देकर हट गया।

राजकुमार पैसा गिनने जा रहा था तभी चार लोग गाड़ी से आए और खुद को पुलिस क्राइम ब्रांच का बताकर सिंह साहब और धरम को अपने साथ लेकर चले गए। राजकुमार घबरा गया। जब उसने पैसा चेक किया तो नोटों की गड्डी के ऊपर और नीचे एक-एक नोट असली थे। बीच में चिल्ड्रेन बैंक के नोट नोटों के साइज के लगे हुए थे। तब उसे ठगी का पता चला।

आईआईएलएम रोड के पास से पकड़ा

डीसीपी ने बताया मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जिसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान गोसाईगंज निवासी विशाल कुमार (25) पुत्र सुरेश कुमार, सनौली महाराजगंज निवासी रामबहादुर (46) पुत्र रामनारायण, रामप्रसाद (34) और समस्तीपुर बिहार निवासी अंजनी कुमार (40) पुत्र जगदानन्द झा के रूप में हुई। सभी को विनीत खंड आईआईएलएम रोड के पास से रात करीब 11 बजे गिरफ्तार किया गया।

30 चिल्ड्रन बैंक की गड्डी बरामद

आरोपियों के पास से पुलिस आईकार्ड, अवैध तमंचा 30 चिल्ड्रन बैंक की गड्डी जिनके ऊपर 500 रुपए का एक असली नोट लगा मिला। 30 हजार रुपए नगद बरामद किए गए। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

और खबरें