Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में नाम बदलकर छात्रा से शारीरिक शोषण सद्दाम ने सुनील बनकर नर्सिंग छात्रा से 4 साल तक बनाए संबंध अब हुआ खुलासा

By admin · July 27, 2025 · 1 min read

लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है। बीकेटी क्षेत्र में रहकर नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही एक छात्रा के साथ एक युवक ने अपना नाम बदलकर चार वर्षों तक शारीरिक शोषण किया।

आरोपी युवक ने खुद को सुनील बताकर छात्रा के साथ संबंध बनाए। जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया, तो वह उसे अपने घर ले गया। वहां छात्रा को पता चला कि युवक का असली नाम सुनील नहीं बल्कि सद्दाम कुरैशी है।

धर्म बदलने के बाद ही शादी करने को कहा

सद्दाम के परिजनों ने छात्रा से धर्म परिवर्तन के बाद ही शादी करने की बात कही। जब छात्रा ने इनकार किया, तो आरोपी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और उसे वहां से भगा दिया।

रविवार को पीड़िता ने बीकेटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह मामला लव जिहाद का बताया जा रहा है, जिसमें युवक ने अपनी पहचान छिपाकर छात्रा के साथ संबंध बनाए और बाद में उसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला।

और खबरें