div class=”a88a1c42″
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_ATF_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
div
div class=”d1172d9b”
div class=”edd8d071″div
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में एक सिपाही की पत्नी ने सुसाइड कर लिया। फांसी लगाने से पहले महिला ने 2 वीडियो बनाए। जिसमें उसने अपने पति, जेठ और बहनोई पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
कहा, परिवार वाले पति की दूसरी शादी करना चाहते हैं। इसलिए प्रताड़ित कर रहे हैं। उसने अंत में यह भी कहा, अब उम्मीद नहीं बची है। किसी को छोड़ा न जाए।
आरोपी सिपाही की तैनाती बख्शी का तालाब (BKT) थाने में है। वह मैनपुरी का रहने वाला है। महिला हाल ही में मायके से लखनऊ रहने आई थी। थाने के पास ही दोनों किराए के मकान में रह रहे थे। जहां महिला ने रविवार को कमरे में दुपट्टे के सहारे लटककर जान दे दी।
शादी से पहले भी दोनों लखनऊ में साथ रहते थे। लेकिन शादी की बात पर सिपाही मुकर गया था। जिस पर लड़की ने रेप केस दर्ज कराया था। दबाव में आकर सिपाही ने 7 महीने पहले जनवरी, 2025 में उससे मैनपुरी के मंदिर में शादी कर ली थी।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″मृतका की शिनाख्त सौम्या कश्यप के रूप में हुई। उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो अपलोड पर परिवारीजनों पर गंभीर आरोप लगाए।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″सौम्या ने यह वीडियो शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। उसने हरितालिका तीज के लिए मेहंदी लगाई थी।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″तस्वीर सिपाही अनुराग और पत्नी सौम्या की है। जिसमें दोनों खुश नजर आए रहे हैं।div
divdiv
जीजा PAC में, जेठ वकील, कहते हैं- बचा लेंगे
सौम्या ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 वीडियो अपलोड किए हैं। जिसमें रोते हुए कह रही हैं, “ये लोग दूसरी शादी कराना चाहते हैं। जीजा संजय रायबरेली में पीएसी में है। वहीं भाई रणजीत एडवोकेट है। कहते हैं कि इसे बचा लेंगे। ये लोग मुझे टॉर्चर करवाते हैं। ये लोग मारते-पीटते हैं। दहेज के लिए भी परेशान करते हैं।
अगर मैं मर जाऊं तो मेरी एक ही प्रार्थना है कि इन लोगों को भी नहीं छोड़ा जाए। योगी और मोदी जी कहते हैं कि बेटियां पढ़ाओ-बेटियां बचाओ, लेकिन बेटियां कहीं सुरक्षित नहीं हैं। कुछ नहीं होता इन लोगों का, कोई न्याय नहीं है। इन लोगों के पैसा है कुछ भी कर सकते हैं। मैं थाने भी गई, हर जगह जाकर थक गई। मुझे टॉर्चर करके मरने पर मजबूर कर दिया है
सौम्या ने इंस्टाग्राम पर हरितालिका तीज से कुछ घंटे पहले एक और वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उसने हाथों पर मेंहदी लगाए हुए दिखा रही है। वहीं बैकग्राउंड में सैयारा फिल्म का गाना बज रहा है। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में सौम्या रोते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही वह अपने चेहरे और हाथ पर लगे घाव दिखा रही हैं। सौम्या ने रोते हुए और उदास कई वीडियो अपलोड किए हैं।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″मैनपुरी के एक मंदिर में दोनों ने फेरे लेकर शादी कर ली थी।div
divdiv
सिपाही BKT थाने में ईगल मोबाइल में तैनात
जानकारी के अनुसार, सौम्या कुछ दिन पहले ही अपने मायके से आई थी। यहां दोनों लालता सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। वर्तमान में अनुराग BKT थाने पर ईगल मोबाइल में तैनात हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी है। परिजन मैनपुरी से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।
सौम्या और अनुराग की मैनपुरी में हुई थी मुलाकात
सिपाही अनुराग मैनपुरी में किशनी थाना क्षेत्र में जगदीशपुर गांव का रहने वाला है। सौम्या के मुताबिक, वह अनुराग को 2021 से जानती थी। दोनों की पहली मुलाकात अनुराग के दीदी के यहां हुई थी। अनुराग के दीदी का घर मैनपुरी में पुसौना रोड पर है, जहां सौम्या किराए के मकान में रहती थी।
सौम्या के मुताबिक, 2022 में शादी का झांसा देकर अनुराग लखनऊ ले अया। बाद में शादी से इनकार कर दिया।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″सौम्या ने शादी से पहले बताया था- सिपाही अनुराग ने लखनऊ में सृष्टि अपार्टमेंट में साथ में रखा था।div
divdiv
2022 में सिपाही पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया
सौम्या ने मैनपुरी की सदर कोतवाली में 2022 में सिपाही अनुराग के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि अनुराग ने शादी का वादा कर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बाद में शादी से मुकर गया। इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर न्यायालय में प्रस्तुत की थी। मामला कोर्ट में विचाराधीन था।
जनवरी 2025 में फिर पहुंची थी कोतवाली
इसी साल जनवरी में सौम्या फिर से कोतवाली पहुंची। उसने दावा किया है कि अनुराग ने पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अब उस पर मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहा है। जब उसने इसका विरोध किया, तो सिपाही ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और फिर से दुष्कर्म किया।
उसने मीडिया से बताया था- सिपाही अनुराग उसे शादी से पहले लखनऊ में ले जाकर साथ रखा। अब जब शादी करने के लिए वह कह रही है तो उसे धमकी दे रहा है। इस बार कोतवाली पहुंचने के बाद अनुराग ने दबाव में आकर उससे मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं कि यह शादी मुकदमे के डर से हुई थी।




