Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में जमीन कब्जा करने पहुंचे गैंगस्टर सहित 25 गिरफ्तार:पांच लग्जरी गाड़ी और दो ट्रैक्टर सीज, 15 बीघे जमीन को बनाया था टारगेट

By admin · July 29, 2025 · 1 min read

लखनऊ के महिगंवा इलाके में जमीन कब्जा करने पहुंचे दबंगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो पक्षों में 15 बीघा जमीन का विवाद चल रहा है। जिस पर जबरन कब्जा करने 40-50 लोग पहुंचे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर भगदड़ मच गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 लोगों को हिरासत में लिया।

इंदिरानगर निवासी अरुण कुमार सिंह की कुनौरा महिगवां स्तिथ 15 बीघे जमीन है जिसका विवाद चल रहा है। रविवार को दूसरे पक्ष के लगभग 40-50 लोग ट्रैक्टर, चार पहिया गाड़ी व मोटरसाइकिल लेकर जमीन पर जबरन कब्जा करने पहुंचे। जिसके चलते गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जे करने पहुंचे लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 लोगों को हिरासत में लिया। जबकि अन्य मौके से भाग निकले।

ये आरोपी पकड़े गए

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनुज सिंह, सौरभ प्रकाश, शिवा रावत, आशीश मिश्रा, विशाल सिंह, उत्कर्ष सिंह, मोहम्मद आरिस अनवर, महेन्द्र प्रताप सिंह, अंकित कुमार शुक्ला, अतुल त्रिवेदी, प्रिन्स गुप्ता, रोहित द्विवेदी, दिग्विजय सिंह, मनीष कुमार, अमित यादव, अशोक कुमार, प्रशान्त कुमार वर्मा, विनय कुमार, प्रशांत पाण्डेय, करन यादव, मनोज सिंह, श्याम सिंह उर्फ अनुज सिंह राठौर, शिव सिंह, नितिश सिंह और अमर प्रताप सिंह के रूप में हुई।

मामले में इंस्पेक्टर आरके गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में कई पर गैंगस्टर के मुकदमा दर्ज हैं। आरोपियों की 5 लग्जरी गाड़ी और ट्रैक्टर सीज की गई है।

और खबरें