Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में बुद्धेश्वर मंदिर में सावन मेले में हंगामा:महिला कांस्टेबल को युवती ने काटा दांत, मंदिर में घुसने के लिए हुए विवाद

By admin · July 30, 2025 · 1 min read

लखनऊ के पारा थानाक्षेत्र में सावन के तीसरे सोमवार को बुद्धेश्वर मंदिर में दर्शन को उमड़ी भीड़ के बीच हंगामा हो गया। शाम करीब 6:30 बजे गर्भगृह के पिछले गेट से दो महिलाएं जबरन घुसने का प्रयास कर रही थीं। ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाहियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो मारपीट कर दांत काट लिया।

मेला ड्यूटी में तैनात मोहान रोड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सचिन कुमार मंदिर परिसर में मौजूद थे। उसी दौरान गर्भगृह की ड्यूटी में तैनात महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा सिंह, कांस्टेबल रेखा देवी, रीता और शिवानी कुशवाहा श्रद्धालुओं को दर्शन के बाद बाहर निकाल रही थीं। इसी बीच दो महिलाएं पीछे से घुसने लगीं और पहले से बाहर आ रहीं महिलाओं के गले की ओर बार-बार हाथ ले जाने लगीं।

एक दिन पहले मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में महिलाओं की चैन चोरी की घटना के मद्देनजर महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकते हुए मुख्य गेट से आने को कहा, तो दोनों महिलाएं भड़क गईं। जबरन भीतर घुसने की कोशिश के दौरान कांस्टेबल रेखा देवी के साथ मारपीट की गई, उन्हें धक्का देकर गिरा दिया गया और हाथ में दांत से काट लिया गया।

जब तक अन्य महिला सिपाही मदद को पहुंचतीं, तब तक दोनों महिलाओं ने गाली-गलौच कर रेखा देवी की वर्दी भी फाड़ दी। यह देख वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने महिलाओं को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जैसे-तैसे भीड़ को शांत कराया, लेकिन तब तक दोनों महिलाएं मौके का फायदा उठाकर भाग निकलीं। जाते-जाते वे वहां मौजूद लोगों को धमकी भी दे गईं।

स्थानीय श्रद्धालुओं ने बताया कि ये महिलाएं अक्सर मंदिर परिसर में महिलाओं के साथ बदसलूकी करती हैं। दोनों की पहचान माही शर्मा और वैष्णवी शर्मा निवासी बुद्धनगर, हंसखेड़ा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों संदिग्धों की तलाश जारी है।

और खबरें