Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन:डीएम, नगर आयुक्त और ज्वाइंट सीपी ग्राउंड पर उतरे, स्वास्थ्य भवन से कैसरबाग चौराहे तक कार्रवाई

By admin · August 21, 2025 · 1 min read

लखनऊ में नगर निगम की तरफ से अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन लिया गया। स्वास्थ्य भवन से कैसरबाग चौराहे तक आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इसकी आए दिन नगर निगम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग लोग करते थे।

गुरुवार सुबह के समय जोन 1 के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ नगर आयुक्त गौरव कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद डीएम विशाख जी, ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार भी अतिक्रमण हटाने के लिए चल रही ड्राइव में शामिल हुए।

कार्रवाई के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार और अन्य।
कार्रवाई के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार और अन्य।

सामान किया जब्त, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी रहे

इसके बाद सड़क किनारे और सड़क पर अतिक्रमण करने वाली दुकानों और वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कई दुकानों और वेंडरों के सामान जब्त किया गया।

मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। नगर आयुक्त गौरव कुमार का कहना है कि शहर में अवैध तरीके से सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ ही अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

डीएम विशाख जी, नगर आयुक्त गौरव कुमार और ज्वाइंट सीपी अतिक्रमण के खिलाफ चल रही ड्राइव में पहुंचे।
डीएम विशाख जी, नगर आयुक्त गौरव कुमार और ज्वाइंट सीपी अतिक्रमण के खिलाफ चल रही ड्राइव में पहुंचे।

और खबरें