Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

गलत तरीके से आई थाई महिला को बिना FIR छोड़ा लखनऊ एयरपोर्ट पर दोबारा पकड़ी गई तो केस लिखा फर्जी पासपोर्ट मिला ब्लैकलिस्टेड थी

August 22, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ की सरोजनी नगर पुलिस ने फर्जी तरीके से भारत आई थाई महिला को बिना FIR दर्ज किए ही छोड़ दिया। अमौसी एयरपोर्ट पर वही महिला दूसरे दिन ही फिर से पकड़ी गई। इस बार एयरपोर्ट के इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने उसे पुलिस को सौंपा। अब पुलिस ने FIR दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। महिला भारत में ब्लैकलिस्टेड है और उसने फर्जी पासपोर्ट बनवा रखे हैं।

div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered” data-atd-fill-state=”unfilled”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=””
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID_300x250_1__container__”div
div
div

फर्जी पासपोर्ट से भारत आई महिला का नाम थोंगफुन चायफा उर्फ दरिन चोकथनपट है। महिला को मार्च 2025 में एग्जिट परमिट पर भारत से भेजा गया था। इसके बाद वह 31 जुलाई 2025 को फर्जी पासपोर्ट से रक्सौल बॉर्डर से फिर भारत आ गई। लखनऊ निवासी जसविंदर सिंह ने अपने साथियों नवेंदु मित्तल और शुवेंदु निगम की मदद से महिला के लिए कई फर्जी पासपोर्ट बनवाए थे।

पुलिस ने छोड़ा तो दोबारा एयरपोर्ट पहुंची

20 अगस्त को इमिग्रेशन और खुफिया विभाग ने आरोपी जसविंदर और महिला को पकड़कर सरोजनी नगर पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने न तो FIR दर्ज की और न ही कोई जांच की। आरोपियों को छोड़ दिया गया। यहां से महिला फिर से एयरपोर्ट पहुंच गई। इस बार फिर से इमिग्रेशन में उसे पकड़ लिया गया।

इमिग्रेशन अधिकारी महिला को लेकर सरोजनी नगर थाने पहुंचे। यहां थाई महिला, जसविंदर सिंह, नवेंदु मित्तल, शुवेंदु निगम के खिलाफ बीएनएस एक्ट और विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14(b), 14(c) में FIR दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी राजदेव राम प्रजापति ने बताया केस दर्ज किया है। जांच जारी है।

जसविंदर और उसके साथियों ने रची साजिश

शिकायत में साफ लिखा गया है कि लखनऊ निवासी जसविंदर सिंह ने इस पूरे फर्जी पासपोर्ट खेल में अहम भूमिका निभाई। आरोप है कि उसने अपने सहयोगियों नवेंदु मित्तल और शुवेंदु निगम की मदद से महिला के लिए कई फर्जी पासपोर्ट बनवाए और उसे लखनऊ लाकर अपने घर में छिपाकर रखा।

1 साल पहले पकड़ी गई थी, ब्लैकलिस्ट की गई

दस्तावेज बताते हैं कि महिला 29 जुलाई 2024 को थोंगफुन चायफा नाम से भारत आई थी। वीजा उल्लंघन के चलते ब्लैकलिस्ट किया गया और मार्च 2025 में एग्जिट परमिट पर भारत से भेज दिया गया। उसने 31 जुलाई 2025 को अपना नाम दरिन चोकथनपट करते हुए नया फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया। उसके बाद रक्सौल (बिहार) के रास्ते भारत में घुस आई।

सरोजनी नगर पुलिस पर गंभीर आरोप

20 अगस्त को इमिग्रेशन और खुफिया विभाग ने महिला और जसविंदर सिंह को सरोजिनी नगर थाने में पकड़ा था। लेकिन आरोप है कि पुलिस ने गहन जांच करने और FIR दर्ज करने के बजाय दोनों को जाने दिया। इसके बाद जब महिला एयरपोर्ट से भागने की कोशिश कर रही थी, तो दोबारा इमिग्रेशन टीम के हत्थे चढ़ी और पूरा घोटाला उजागर हो गया।

3 पासपोर्ट, 2 थाई आईडी, बोर्डिंग पास मिले

इमिग्रेशन टीम ने जांच में महिला के पास 3 पासपोर्ट, 2 थाई आईडी, बोर्डिंग पास और 2 मोबाइल फोन मिले हैं। यही सबूत अब पुलिस की लापरवाही और आरोपियों की करतूतों की पोल खोल रहे हैं। इस फर्जी पासपोर्ट मामले में थाई महिला थोंगफुन चायफा उर्फ दरिन चोकथनपट, लखनऊ निवासी जसविंदर सिंह, और उसके सहयोगी नवेंदु मित्तल और शुवेंदु निगम के नाम सीधे तौर पर सामने आए हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें