Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में देवरानी-जेठानी लापता:मासूम बच्चियों को साथ ले गईं; पुलिस तलाश कर रही, पति बोले- दवा लेने घर से निकली थीं

By admin · August 23, 2025 · 1 min read

लखनऊ में मड़ियांव इलाके से देवरानी-जेठानी गायब हो गईं। दोनों घर से दवा लेने निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने बताया कि महिलाओं के साथ दो मासूम बच्चियां भी थीं। खास बात ये है कि दोनों महिलाएं घर से निकलने से पहले किसी अनजान नंबर पर फोन पर बात कर रही थीं। परिवार वालों को अनहोनी की आशंका सता रही है।

पीड़ित अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10:45 बजे उनकी पत्नी बबीता निगम और छोटे भाई की पत्नी सोनम गोल मार्केट से सिविल अस्पताल के लिए ऑटो से निकली थीं। उनके साथ दोनों की बेटियां भी थीं। इनमें से एक बच्ची सिर्फ तीन साल की है। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला है।

सोशल मीडिया पर रहती थीं एक्टिव

अमित कुमार के मुताबिक, दोनों महिलाएं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। इंस्टाग्राम के जरिए उनकी किसी अनजान शख्स से बातचीत होती थी, जो बाद में फोन कॉल्स तक पहुंच गई। घर से निकलने से पहले भी दोनों ने एक अनजान नंबर पर फोन किया था। इसके बाद ही वे बच्चियों को साथ लेकर बाहर गईं और लापता हो गईं।

पुलिस जांच में जुटी, CDR और CCTV खंगाले जा रहे

परिजनों ने मड़ियांव थाने में तहरीर देकर पत्नियों को खोजने की मांग की है। पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकालने और आसपास के इलाके की CCTV फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों महिलाओं और बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें किसी बड़ी अनहोनी की आशंका है और वो बस चाहते हैं कि जल्द से जल्द दोनों महिलाएं और बच्चे सुरक्षित वापस आ जाएं।

और खबरें