div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ उसकी सहेली ने विश्वासघात किया। मिलने के बहाने बुलाकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनवाए। इस दौरान छात्रा का अश्लील वीडियो भी बना लिया। घबराई छात्र ने घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
div class=”
cf559a0e
b06c8b9b
“
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
डालीगंज निवासी छात्रा ने बताया कि उसकी सहेली जम्बूरखाना मछली मोहल्ला निवासी शकिबा ने मंगलवार को फोन कर कैसरबाग बुलाया। मुलाकात के बाद शकिबा उसे बहला-फुसलाकर अकबरी गेट, जवाई टोला अपने बॉयफ्रेंड अली उर्फ मेहरान के घर ले गई। वहां पर अली नहीं था। शकिबा के पास अली के कमरे की चाबी थी। आपस में बातचीत कर रहे थे तभी अली भी पहुंच गया।
धमकी देकर रेप किया
छात्रा का आरोप है कि अली वहां पहुंचा और शकिबा से बोला अपनी सहेली से शारीरिक संबंध बनवाओ। जब छात्रा ने इनकार किया तो शकिबा ने दबाव डालते हुए कहा कि मना मत करो, वरना जाने नहीं देगा। आरोप है कि अली ने धमकी देकर छात्रा से रेप किया। इस दौरान शाकिबा ने अश्लील वीडियो भी बना लिया।
घटना के बाद शकिबा ने छात्रा को ऑटो में बैठाकर घर भेज दिया। पीड़िता ने डरी-सहमी हालत में परिजनों को जानकारी दी। परिवार ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




