Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

दलित किशोरी को अगवा करके गैंगरेप:मुंह दबाकर 4 युवक जंगल ले गए, पीड़िता ने बाइक से कूदकर जान बचाई

August 29, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ में 4 युवकों ने दलित किशोरी को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। 2 युवक बाइक से किशोरी को जंगल में ले गए। वहां दो अन्य युवकों को भी बुलाया। इसके बाद एक-एक कर चारों ने किशोरी के साथ दरिंदगी की। इसके बाद बाइक पर बैठाकर उसे दूसरी जगह ले जाने लगे।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

तभी रास्ते में किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक की हैंडल पकड़कर खींच दी। इससे बाइक गिर पड़ी। वहां मौजूद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ में एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा। बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना गुरुवार रात बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र की है।

div class=”f3e032cb “घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है। कई ग्रामीण रात में ही थाने पहुंच गए।div
div class=”f46ba790″घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है। कई ग्रामीण रात में ही थाने पहुंच गए।div

घर जाते समय किशोरी को अगवा किया

बख्शी का तालाब की रहने वाली 16 साल की किशोरी गुरुवार रात करीब 8:30 बजे अपने पुराने घर से नए घर की तरफ जा रही थी। रास्ते में सुनसान जगह पर मौका पाकर 2 युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया। उसका मुंह दबाकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद जंगल ले गए।

वहां दो अन्य युवकों को भी बुलाया। चारों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। उसके बाद बाइक पर बैठाकर किसी अन्य जगह ले जाने लगे। गांव के पास रास्ते में किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

किशोरी ने हैंडल खींचकर बाइक गिराई

किशोरी ने हिम्मत दिखाकर बाइक का हैंडल मोड़ दिया। इससे बाइक गिर गई। किशोरी का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने 1 युवक को पकड़ लिया। किशोरी ने लोगों को आपबीती बताई। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

उसे थाने ले जाकर पूछताछ की। उसके आधार पर उसके एक साथी को भी पकड़ लिया। दोनों आरोपियों की पहचान शिवा सिंह और राज के रूप में हुई। दो अन्य आरोपियों को किशोरी पहचान नहीं पाई।

div class=”f3e032cb “मामले को लेकर एक्स पर शिकायत की गई।div
div class=”f46ba790″मामले को लेकर एक्स पर शिकायत की गई।div
divdiv
divdiv

लोग बोले- पुलिस लापरवाही कर रही थी

परिजनों ने मामले की बीकेटी थाने में लिखित शिकायत दी। आरोप है कि पुलिस शुरू में कार्रवाई करने में हीलाहवाली कर रही थी। इस पर लाखन आर्मी के चीफ सूरज पासी ने एक्स पर मामले को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने लखनऊ पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस और डीजीपी को टैग करते हुए लिखा- थाना बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप हुआ है।

उनके इस पोस्ट को वुमन एंड चाइल्ड सिक्योरिटी ऑर्गेनाइजेशन 1090 ने लखनऊ पुलिस को टैग करते हुए मामले में कार्रवाई करने के लिए रीपोस्ट किया। उसके बाद लखनऊ पुलिस ने मामला संज्ञान में होने की जानकारी दी। सूरज पासी ने मामले की एसीपी बीकेटी अमोल मुरकुट को भी जानकारी दी। हालांकि, थाना प्रभारी ने एक्स पर किए गए पोस्ट को लेकर नाराजगी जताई।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें