Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में इमोशनली ब्लैकमेल होकर बहन ने सुसाइड किया NCC कैडेट का भाई बोला पुलिस अफसर बन घर के हालात बदलना चाहती थी

August 29, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”

div class=”a330ff56″पड़ोसियों की वजह से मेरी बहन ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह पुलिस अफसर बनकर घर के हालात बदलना चाहती थी। पड़ोसी मोहित तिवारी और उसकी बहन खुशबू तिवारी उसको काफी समय से परेशान कर रहे थे। कहते थे कि तुम्हारा वीडियो हमारे पास है। उसे वायरल करके तुम्हें बर्बाद कर देंगे।div

div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

यह कहना है लखनऊ के युवक का। उसकी 20 वर्षीय बहन ने 21 अगस्त को सुसाइड कर लिया था। वह एनसीसी कैडेट थी। उसके पिता ने पड़ोसियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद भास्कर रिपोर्टर ने मृतका के घर पहुंचा। यहां परिजनों से बात की।

div class=”f3e032cb “मृतक के भाई-बहन, मां-दादी का रो-रोकर बुरा हाल है।div
div class=”f46ba790″मृतक के भाई-बहन, मां-दादी का रो-रोकर बुरा हाल है।div
divdiv

मोहित फोन करके उसे अपने कमरे में बुलाता था

भाई ने बताया कि बहन ने आत्महत्या सिर्फ इसलिए की क्योंकि उसे पड़ोस में रहने वाला मोहित तिवारी और उसकी बहन खुशबू तिवारी परेशान कर रही थी। मोहित उसको फोन करके अपने कमरे में बुलाता था और ना जाने पर तरह-तरह के मानसिक तनाव देता था। अकेला पाकर छेड़छाड़ करता था।

उसकी बहन खुशबू तिवारी उसको इमोशनली ब्लैकमेल करती थी। दोनों भाई बहन ने मिलकर मेरी बहन को दिमागी तौर पर इतना परेशान कर दिया कि उसने फांसी लगा ली। उसको बार-बार दोनों भाई-बहन यह धमकी देते थे कि तुम्हारा वीडियो है, जिसको वायरल कर देंगे। वीडियो वायरल होने के बाद न तुम कहीं मुंह दिखाने के लायक रहोगी न तुम्हारे घर वाले, तुम बर्बाद हो जाओगी।

div class=”f3e032cb “घरवालों ने हमें मृतका की कई फोटो दिखाईं। इस दौरान घर वाले रोने लगे।div
div class=”f46ba790″घरवालों ने हमें मृतका की कई फोटो दिखाईं। इस दौरान घर वाले रोने लगे।div
divdiv

फांसी लगाने से पहले मेला घूमकर आई थी

भाई ने बताया कि मेरी बहन NCC की कैडेट थी। ट्रेनिंग कर रही थी। उसका सपना था कि वह पुलिस विभाग में नौकरी करे। वह सरकारी एग्जाम में परीक्षा केंद्रों में सुपरवाइजिंग भी करती थी। उसका सपना था कि वह पुलिस अफसर बनकर घर की आर्थिक स्थिति में सुधार करेगी। घर का भविष्य बनाएगी। घरवालों को अच्छी जगह पर रखेगी।

अक्सर हम लोग जब बात करते थे तो कहती थी कि भैया, हमको परिवार के लिए बहुत कुछ करना है। जिस दिन उसने आत्महत्या की है उससे पहले वह छोटे भाई और छोटी बहन के साथ मेला घूम करके आई थी। वह गेट पर खड़ी हुई थी तभी मोहित तिवारी की बहन खुशबू तिवारी ने उससे गाली-गलौज करने लगी और धमकी देने लगी।

div class=”f3e032cb “div

div class=”f46ba790″भाई ने बताया- मेरी बहन को मोहित मानसिक परेशान करता था और उसकी बहन इमोशनली ब्लैकमेल करती थी।div

divdiv

इस दौरान मोहित की मम्मी भी आई। उसने भी गाली दी और धमकाया। कई बार उन्होंने घर में घुसकर के गंदी-गंदी गालियां दीं जो किसी लड़की को नहीं देनी चाहिए। आत्महत्या करने से पहले वह जाकर के पापा के साथ थोड़ी देर बैठी थी। उसके बाद अपने कमरे में गई और कमरा बंद कर लिया। उसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई ने पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

दो दिन से चल रहा था विवाद, रात में हुआ झगड़ा

परिजनों के मुताबिक बीते दो-तीन दिन से दोनों के बीच विवाद हो रहा था। उस रात भी कहासुनी के बाद दोनों परिवारों को बीच-बचाव करना पड़ा। इसके बाद बहन अपने कमरे में चली गई और रात में आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर का कहना है कि FIR दर्ज कर की गई है। 30 घंटे के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया।

चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

मृतक के पिता ने हुसैनगंज थाने में आरोपी मोहित तिवारी, बहन खुशबु तिवारी, पिता कन्हैया लाल तिवारी और मां संतोष तिवारी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें