div class=”a88a1c42″
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_ATF_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
div
div class=”d1172d9b”
div class=”edd8d071″div
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वालों की संख्या 1411 हो गई है, जबकि घायलों का आंकड़ा 3250 से ज्यादा हो गया है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक तालिबान ने इसकी जानकारी दी है।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
अफगानिस्तान में जलालाबाद के पास रविवार रात 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इस वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे, इस वजह से वे इमारतों के मलबे में दब गए।
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने दुनियाभर से मदद मांगी हैं। इसके बाद भारत ने मदद के लिए 1000 टेंट काबुल भेजे हैं। साथ ही, 15 टन खाने का सामान काबुल से कुनार भेजा।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने X पर लिखा कि भारत आगे भी राहत सामग्री भेजेगा। 2021 में तालिबान सरकार बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने अफगानिस्तान की मानवीय सहायता रोक दी थी।
भूकंप से तबाही की 10 फुटेज…
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″अफगानिस्तान में आए भूकंप के बाद जनाजे की नमाज पढ़ते लोग। हादसे ने सैकड़ों परिवारों को उजाड़ दिया और कई गांवों को तबाह कर दिया।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″अफगानिस्तान में आए भीषण भूकंप के बाद सफेद कफन में लिपटे शव। इस त्रासदी ने कुनार में सैकड़ों लोगों की जान ले ली।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″भूकंप से तबाह घर में अपनों को तलाश रहा बच्चा।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″सेना के जवान और आम नागरिकों ने भूकंप पीड़ितों को मलबे से बाहर निकालकर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″एक शख्स भूकंप से तबाह हुए घर में अपना सामान और अपनों को खोज रहा है।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″भूकंप से प्रभावित एक गांव में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″घर के मलबे पर खड़ा तबाही का मंजर देखता व्यक्ति।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″स्थानीय लोग भूकंप से क्षतिग्रस्त हुए घरों को छोड़कर जा रहे हैं।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″पीड़ितों को एयर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″तस्वीर एक घायल अफगान युवक की है, जिसे सेना के जवानों और राहतकर्मियों ने रेस्क्यू किया है।div
divdiv
PM मोदी ने भी संवेदना जताई
PM मोदी ने अफगानिस्तान में आए भूकंप पर दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा-
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
संयुक्त राष्ट्र ने भी मृतकों के लिए दुख जताया है। X पर संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि हमारी टीमें पहले से ही राहत बचाव काम में लगी हुई हैं।
अफगानिस्तान की अपील के बाद भारत के अलावा चीन और ब्रिटेन जैसे देशों ने भी मदद भेजी है।
ब्रिटेन ने भूकंप से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए 1 मिलियन पाउंड (10 करोड़) की इमरजेंसी फंड का ऐलान किया है। वहीं, चीन ने कहा कि वह अफगानिस्तान की जरूरतों और अपनी क्षमता के मुताबिक उसकी मदद करेंगे
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
भूकंप ने किए कई गांव तबाह
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप 2 लाख की आबादी वाले जलालाबाद शहर से लगभग 17 मील दूर नांगरहार प्रांत में आया। जहां कई गांव मलबे में बदल गए। यह इलाका राजधानी काबुल से 150 किमी दूर है। यह एक पहाड़ी इलाका है। जो भूकंप के लिए रेड जोन माना जाता है। जहां सहायता पहुंचाना भी मुश्किल है।
NYT की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा मौतें पड़ोसी कुनार प्रांत में हुई हैं। यहां सोमवार को 4.6 तीव्रता का एक और भूकंप आया।
अल जजीरा के मुताबिक भूकंप के झटके पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत में भी महसूस हुए। वहीं, भारत के गुरुग्राम में भी हल्के झटके महसूस किए गए।




