Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

एसएसबी व थाने के आसपास मंड़राते रहते हैं अवैध वाहन।

September 5, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

बहराइच। रुपईडीहा में डग्गामारी चरम पर है। जिससे प्रदेश राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। एआरएम रुपईडीहा डिपो ने कई बार लिखित व मौखिक पुलिस व संबंधित अधिकारियों को इस बारे में अवगत भी कराया। फलस्वरूप समाचार पत्रों में खबर छपने के बाद 8 वाहनों को सीज भी किया था।


अब हालत और बिगड़ गयी है। एसएसबी के उस पार व थाने के सामने तथा नोमेन्स लैंड पर इन अवैध वाहनों का जमावड़ा शुरू हो गया है। रोडवेज डिपो तक ये लोग सवारियां ही नही पहुंचने देते, जिससे शिमला, हरिद्वार, लखनऊ, कानपुर व जयपुर सहित पूर्वांचल की ओर जाने वाली सवारियां रोडवेज डिपो तक पहुंच ही नही पाती। एसएसबी का बैरियर पार कर ये वाहन नेपाल गेट जे पास नोमेन्स गेट पर खड़े रहते हैं।

ये लोग सवारियों को झांसा देकर अपने प्राइवेट वाहनों में जबरिया बैठा लिए जाते हैं। थाने के एक एसआई द्वारा इन अवैध वाहनों से वसूली भी करते सुने जाते हैं। जिससे इनका मनोबल और बढ़ गया है। एआरटीओ प्रवर्तन ओमप्रकाश सिंह ने सभी अवैध डग्गामार वाहन के संचालकों से कहा था कि इस बार तो छोड़ रहे हैं। भविष्य में यदि ऐसा किया तो ऐसी धाराएं लगाई जाएंगी की आपलोग याद रखेंगे।

बहराइच
5/9/2025

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें