div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं को ‘गुंडा’ कहे जाने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। गोंडा निवासी एबीवीपी कार्यकर्ता आदर्श तिवारी ने वकील सिद्धार्थ शंकर दुबे के माध्यम से मंत्री को कानूनी नोटिस भेजा है।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
इसमें 5 दिन के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने या कानूनी कार्रवाई झेलने की चेतावनी दी गई है। नोटिस में लिखा है कि मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने 3 सितंबर को दिए एक बयान में एबीवीपी कार्यकर्ताओं को ‘गुंडा’ कहा था। इस टिप्पणी को संगठन और उसके कार्यकर्ताओं के अपमान से जोड़कर कानूनी नोटिस भेजा गया है।
मंत्री ओपी राजभर को लीगल नोटिस
गोंडा निवासी आदर्श तिवारी ‘आजाद’ ने इस बयान को मानहानि वाला बताते हुए अपने अधिवक्ता के जरिए मंत्री को विधिक नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि एबीवीपी देशभर में सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जिसने शिक्षा सुधार और छात्र आंदोलनों में अहम भूमिका निभाई है। कार्यकर्ताओं को ‘गुंडा’ कहना उनके लोकतांत्रिक अधिकार और सम्मान पर सीधा हमला है।
नोटिस में मंत्री से 5 दिन के भीतर सार्वजनिक मंच पर माफी मांगने और लिखित रूप से आश्वासन देने की मांग की गई है कि भविष्य में ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं किया जाएगा। आदर्श तिवारी ने स्पष्ट किया है कि यदि मंत्री माफी नहीं मांगते हैं, तो वे उनके खिलाफ मानहानि का वाद दायर करेंगे और आंदोलन खड़ा करेंगे।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″3 सितंबर की रात एबीवीपी कार्यकर्ता मंत्री राजभर के आवास पर चढ़ रहे थे।div
divdiv
वकील सिद्धार्थ शंकर दुबे ने भेजा नोटिस
नोटिस भेजने वाले अधिवक्ता सिद्धार्थ शंकर दुबे और अनिमेष उपाध्याय ने कहा है कि मंत्री का यह बयान न केवल संगठन की छवि धूमिल करता है बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं का भी अपमान है। विधिक नोटिस में मंत्री को 5 दिन का समय दिया गया है।नोटिस में साफ लिखा गया है कि समय-सीमा में माफी न मांगने की स्थिति में मंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ओपी राजभर के आवास के अंदर पत्थर फेंके।div
divdiv
लखनऊ में मंत्री ओपी राजभर के आवास पर बवाल-पथराव
मंत्री ओपी राजभर के खिलाफ बुधवार रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। कार्यकर्ता एकजुट होकर रात करीब 9 बजे लखनऊ में मंत्री के आवास पहुंचे।
नारेबाजी करते हुए मंत्री का आवास घेर लिया। वहीं पर ओपी राजभर का पुतला फूंका। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। छात्रों और पुलिस में जमकर नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। पुलिस से छूटकर कार्यकर्ता बार-बार मंत्री आवास के गेट पर चढ़ने लगे। इस दौरान आवास के अंदर ईंट-पत्थर और जूते-चप्पल फेंके गए। कार्यकर्ताओं ने शोर मचाते हुए मंत्री को बाहर निकलने के लिए कहा।




