Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

LUCKNOW केतकी सिंह को 5 करोड़ का मानहानि का नोटिस BJP विधायक से सपा ने कहा टोटी चोर वाले बयान पर माफी मांगें

By admin · September 5, 2025 · 1 min read

भाजपा विधायक केतकी सिंह ने अखिलेश यादव को टोटी चोर कहा था। - Dainik Bhaskar
भाजपा विधायक केतकी सिंह ने अखिलेश यादव को टोटी चोर कहा था।

अखिलेश यादव पर टोटी चोरी का आरोप लगाने वाली भाजपा विधायक केतकी सिंह को सपा ने लीगल नोटिस भेजा है। सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया ने नोटिस के जरिए 15 दिन के भीतर सार्वजनिक और लिखित माफी मांगने को कहा है। माफी न मांगने पर 5 करोड़ रुपए का मानहानि दावा ठोकने की चेतावनी भी दी है।

भाजपा विधायक केतकी सिंह ने 3 सितंबर को बलिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें कहा था कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री आवास से टोटियां उखाड़कर ले गए थे। सपा की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि यह बयान पूरी तरह झूठा, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक है। यह अखिलेश यादव और सपा की छवि धूमिल करने के लिए दिया गया है।

तस्वीर सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया की है।
 सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया की है।

सोशल मीडिया और चैनलों पर वायरल वीडियो

नोटिस के मुताबिक, विधायक का यह बयान टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ। इसके चलते सपा कार्यकर्ताओं को टोटी चोर कहकर बदनाम किया जा रहा है। सपा अधिवक्ता सभा ने कहा कि विधायक 15 दिन के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो अदालत में 5 करोड़ रुपए का मानहानि केस दायर किया जाएगा।

नोटिस में यह भी आरोप है कि विधायक ने बयान दिया था कि ऐसे काम सपा के DNA में हैं। पार्टी का कहना है कि यह टिप्पणी सपा और उसके लाखों कार्यकर्ताओं की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली है।

बलिया में बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर हमला बोला था। अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए केतकी सिंह ने कहा था- इन समाजवादियों में शर्म नहीं है। इतना बेइज्जत होने के बाद कम-से-कम टोटी लौटाने की बात तो अपने मुंह से कह देते।

भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा था कि 2014 से सपा का सफाया हो रहा है।
भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा था कि 2014 से सपा का सफाया हो रहा है।

उन्होंने कहा था- अखिलेश यादव हर किसी से हिसाब मांगते रहते हैं, लेकिन अपनी टोटियों का कभी हिसाब नहीं दिया। टोटियां उठाकर जो ले गए हो साहब, वो यूपी की जनता को वापस करो। जनता खोज रही है। उसके बाद जिन-जिन चीजों का हिसाब आप मांग रहे हैं, दे दिया जाएगा।

सपा ने केतकी सिंह का आवास घेरा था

इस बयान के बाद लखनऊ में सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक केतकी सिंह का घर घेरा था। हाथ में टोटियां लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगी थीं। महिलाओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी के विरोध में केतकी सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए थे।

हंगामा बढ़ता देख महिला पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई थी। 45 मिनट चले हंगामे के बाद पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं को टांगकर बस में बैठाया। उन्हें ईको गार्डन धरना स्थल ले गई थी।

लखनऊ में केतकी सिंह के आवास पर सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक हो गई थी।
लखनऊ में केतकी सिंह के आवास पर सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक हो गई थी।

2022 में भाजपा के टिकट पर बनी थीं विधायक

केतकी सिंह बलिया की बांसडीह विधानसभा से साल-2022 में पहली बार भाजपा जीती थीं। उन्होंने सपा प्रत्याशी रामगोविंद चौधरी को 21,855 मतों से हराया था। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में रामगोविंद चौधरी ने केतकी सिंह को डेढ़ हजार वोटों से हरा दिया था। इससे पहले 2012 के विधानसभा चुनाव में रामगोविंद चौधरी को 52,085 वोट मिले थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह को 29,208 वोटों से हराया था

और खबरें