Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

LUCKNOW CM आवास के पास आत्मदाह करने पहुंची एक्ट्रेस:लखनऊ पुलिस ने बचाया, हरियाणवी सिंगर पर लगाया था रेप का आरोप

By admin · September 6, 2025 · 1 min read

लखनऊ में सीएम आवास के पास एक एक्ट्रेस ने सुसाइड करने की कोशिश की। शनिवार को वह नोएडा से लखनऊ आई। इसके बाद सीधे सीएम आवास के पास पहुंची। यहां सीएम आवास के बाहर लगी बैरिकेडिंग के पास बैग से पेट्रोल भरी बोतल निकाली। फिर अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़कने लगी।

यह देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी घबरा गए। आनन-फानन में दौड़ते हुए एक्ट्रेस के पास पहुंचे और उसके हाथ से बोतल छीन ली। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें महिला पुलिसकर्मी एक्ट्रेस को पकड़ते दिख रही हैं।

फिलहाल, पुलिस एक्ट्रेस को हजरतगंज थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। एक्ट्रेस ने हरियाणवी फोक सिंगर उत्तर कुमार पर रेप का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसने 24 जून को गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में रेप का केस दर्ज कराने के लिए शिकायत दी थी, लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई।

इसके बाद उसने हाईकोर्ट में अपील की, फिर कोर्ट के आदेश पर 25 दिन बाद FIR दर्ज हुई। एक्ट्रेस का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई नहीं की। कई बार उत्तर कुमार की लोकेशन बताने के बावजूद पुलिस ने कुछ नहीं किया।​​​ इसके बाद न्याय के लिए अन्य रास्ते अपनाने को मजबूर हो गई। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चेतावनी दी थी कि अगर उसे न्याय नहीं मिला, तो आत्मदाह कर लेगी।

एक्ट्रेस बैरिकेडिंग पार कर सीएम आवास के करीब पहुंची।
एक्ट्रेस बैरिकेडिंग पार कर सीएम आवास के करीब पहुंची।
जैसे ही एक्ट्रेस ने अपने ऊपर पेट्रोल डाला वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसे पकड़ने आ गया।
जैसे ही एक्ट्रेस ने अपने ऊपर पेट्रोल डाला वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसे पकड़ने आ गया।
इसी बीच कई महिला पुलिसकर्मी और अन्य लोग भी महिला को रोकने लगे।
इसी बीच कई महिला पुलिसकर्मी और अन्य लोग भी महिला को रोकने लगे।

एक्ट्रेस हरियाणवी इंडस्ट्री की कलाकार है

एक्ट्रेस नोएडा के सेक्टर- 53 की रहने वाली है। उसने 24 जून की रात गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में एप्लिकेशन दिया था। इसमें उसने कहा था- मैं हरियाणवी इंडस्ट्री में काम करने वाली कलाकार हूं। अगस्त, 2020 में काम करने के दौरान मेरी मुलाकात हरियाणवी फोक सिंगर उत्तर कुमार से हुई।

उसने एक हरियाणवी गीत में मेरे साथ काम करने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि तुम बड़ी स्टार बन सकती हो। इसके बाद उत्तर कुमार मुझे लगातार अपने गाजियाबाद के ऑफिस में बुलाता रहा। 2023 में उसने एक देहाती फिल्म में मुख्य भूमिका देने का वादा किया।

इसके बाद मुझसे दोस्ती कर शादी का आश्वासन दिया। फिर उत्तर कुमार ने मुझसे शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन, न तो फिल्म में मुझे मुख्य भूमिका दी और न ही शादी की। उल्टा मुझे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया।

एक्ट्रेस को हरियाणा के मशहूर गाने राजी बोल जा से पहचान मिली थी। इसके अलावा वह कई अन्य म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है। उसने फोक सिंगर उत्तर कुमार के साथ भी कई गानों में काम किया है।

यह हरियाणवी फिल्म निर्देशक उत्तर कुमार है, जिसके खिलाफ एक्ट्रेस ने शिकायत की है।
यह हरियाणवी फिल्म निर्देशक उत्तर कुमार है, जिसके खिलाफ एक्ट्रेस ने शिकायत की है।

उत्तर कुमार को धाकड़ छोरा के नाम से भी जाना जाता है

एक्टर उत्तर कुमार हरियाणवी फिल्मों में काम करते हैं। उनका जन्म 7 अक्टूबर, 1973 को गाजियाबाद जिले में हुआ था। उन्होंने एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से एक्टिंग सीखी। 2004 में रिलीज हुई ‘धाकड़ छोरा’ समेत कई फिल्मों में अभिनय किया है। उत्तर कुमार को धाकड़ छोरा के नाम से भी जाना जाता है।

और खबरें