Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में अजय राय हाउस अरेस्ट:PM मोदी के वाराणसी दौरे का विरोध करने की तैयारी थी, राहुल गांधी का रायबरेली में काफिला रुका था ?

By admin · September 11, 2025 · 1 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे और मॉरिशस के पीएम संग होने वाली अहम द्विपक्षीय वार्ता से पहले यूपी की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बुधवार देर रात ही लखनऊ में पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।

पीजीआई थाना पुलिस ने आलमबाग स्थित उनके आवास पर निगरानी बढ़ा दी है। पीएम मोदी के काशी दौरे को लेकर अजय राय ने पहले ही विरोध का ऐलान किया था। उनका कहना था कि राहुल गांधी का रास्ता रोकने वाले यूपी सरकार के मंत्री के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।

अजय राय के गर पुलिस के अधिकारी सहित कई सिपाही डट गए।
अजय राय के गर पुलिस के अधिकारी सहित कई सिपाही डट गए।

सोशल मीडिया पर अजय राय का हमला

हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद अजय राय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा-“पुलिस भेजकर हमें रोकना, कार्यकर्ताओं की आवाज़ दबाना… ये लड़ाई को रोक नहीं पाएगा। ये वोट चोरों को बचा नहीं पाएगा।”

उन्होंने आगे लिखा, कांग्रेस का हर बब्बर शेर कार्यकर्ता गली-गली, गांव-गांव से विरोध करेगा और आवाज देगा मोदी, वोट चोरी बंद करो।

अजय राय ने एक्स पर अपने हाउस अरेस्ट किए जाने का विरोध जताया।
अजय राय ने एक्स पर अपने हाउस अरेस्ट किए जाने का विरोध जताया।

वाराणसी में बढ़ी सियासी सरगर्मी

पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरा है, जहां वे कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मॉरिशस के प्रधानमंत्री संग अहम द्विपक्षीय वार्ता भी प्रस्तावित है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने इसे सियासी मुद्दा बना लिया है और अजय राय के हाउस अरेस्ट के बाद पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध की आशंका जताई जा रही है।

और खबरें