Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

दोस्त ने गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट परिवार को भेजी:युवती बोली- लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में दोस्ती हुई, ब्लैकमेल कर लाखों रुपए लिए

September 12, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी की पासआउट छात्रा ने क्लासमेट लड़के पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक ने दोस्ती कर उसे ब्लैकमेल करके लाखों रुपए ऐंठ लिए और जुए में हार गया। इसकी जानकारी होने पर छात्रा ने दूरी बनाई, तो निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़ित छात्रा ने चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

विभूति खंड थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने आरोप लगाया कि गोरखपुर के जगदीशपुर निवासी राज गौरव यादव से उसकी एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान मुलाकात हुई थी। दोस्ती के बाद उसने धीरे-धीरे उस पर भरोसा जमा लिया। इस बीच युवक ने उसकी कई तस्वीरें खींचीं और झूठी प्रेग्नेंसी जांच रिपोर्ट उसके परिवार को भेज दी।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div
div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

क्या पहनना है, किससे मिलना है.. यह भी तय करता था

पीड़िता का कहना है कि आर्थिक मदद के नाम पर उससे और उसके परिवार से बार-बार पैसे उधार लिए। लगातार पैसों की मांग करता रहा। बाद में छात्रा को पता चला कि राज गौरव सट्टेबाजी में लिप्त है। विरोध करने पर उसने उनकी निजी जानकारियां और फोटो वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता ने आरोप है कि युवक उसके मोबाइल फोन, बैंक खातों और निजी दस्तावेजों की जानकारी लेकर उस पर कंट्रोल करता है। इतना ही नहीं, यह भी तय करता था कि वह किससे मिलेगी और क्या पहनेगी। कई बार विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट भी की।

div class=”f3e032cb “एमिटी यूनिवर्सिटी का लखनऊ परिसर।div
div class=”f46ba790″एमिटी यूनिवर्सिटी का लखनऊ परिसर।div
divdiv

घर में वॉट्सऐप पर भेज दी प्रेग्नेंसी जांच की रिपोर्ट

पीड़िता का आरोप है कि उसने जबरन होटल या घर पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। उसकी बात न मानने पर प्रेग्नेंसी जांच रिपोर्ट चुरा ली और उसके परिवार को वॉट्सऐप पर भेज दी और झूठा आरोप लगाया कि उसने गर्भपात कराया है।

युवक अलग-अलग मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से लगातार धमकी और ब्लैकमेल करता है। हजारों कॉल और मैसेज भेजकर छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहा है। इंस्पेक्टर चिनहट का कहना है मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

एमिटी यूनिवर्सिटी में 10 दिन में 3 बड़े मामले

क्लासमेट को मारे डेढ़ मिनट में 26 थप्पड़ मारे

एमिटी यूनिवर्सिटी के लॉ स्टूडेंट को डेढ़ मिनट में 26 थप्पड़ मारे गए थे। यह घटना एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस की पार्किंग में हुई। स्टूडेंट को कार में बैठाकर उसके दो क्लासमेट (एक लड़का-एक लड़की) ने ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़े थे। इस दौरान वे यह भी कहते रहे- चेहरे के सामने से हाथ हटा ले, नहीं तो और मार खाएगा। छात्र की पिटाई का वीडियो भी बनवाया और अब वायरल कर दिया था। मामले में चिनहट थाने में FIR दर्ज की गई है।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

लॉ स्टूडेंट की पिटाई का वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है। गाड़ी में बैठे एक लड़के को 2 स्टूडेंट्स मार रहे हैं। इनमें से एक लड़की है। पहले उसने 5 से 6 थप्पड़ मारे। इसके बाद एक दूसरे लड़के ने गालियां देते हुए थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।

यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट पर पिस्टल तान धमकी दी

लखनऊ में एमिटी यूनिवर्सिटी के एक छात्र को युवक ने जान से मारने की धमकी दी। छात्र का आरोप है कि युवक ने पहले फोन पर गालियां दीं। विरोध किया तो सामने से आ कर पिस्टल तान दी। जान से मारने की धमकी देने लगा। स्थानीय लोगों के जुटने से वो भाग गया। पीड़ित छात्र ने इस मामले में चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़ित छात्र व्योम यादव एमिटी यूनिवर्सिटी में B.B.A द्वितीय वर्ष का छात्र है। व्योम के अनुसार 9 सितंबर को दोपहर 3:28 बजे, उनके मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें गालियां दीं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें