Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला विमान रनवे पर दौड़ रहा था पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका डिंपल यादव समेत 151 लोग सवार थे

By admin · September 14, 2025 · 1 min read

लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को पायलट ने टेकऑफ से पहले अचानक रोक दिया। फ्लाइट रनवे पर दौड़ चुकी थी, आखिरी वक्त पर पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। बताया जा रहा है कि फ्लाइट के इंजन को टेकऑफ के लिए थ्रस्ट यानी प्रेशर नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में पायलट ने विमान को रोकने का फैसला किया।

विमान (6-ई-2111) में सपा प्रमुख अखिलेश की सांसद पत्नी डिंपल यादव समेत 151 यात्री सवार थे। अचानक विमान रुकने से यात्री सहम गए। हालांकि, बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्हें दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने घटना की रिपोर्ट मांगी है। वहीं, इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि तकनीकी कारण से विमान को टेकऑफ रोकना पड़ा। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हालांकि, इंडिगो ने फ्लाइट्स को क्यों रोका गया। इसकी स्पष्ट वजह नहीं बताई है।

यात्री बोले- भगवान ने बचा लिया

फ्लाइट 6 ई 2111 शनिवार को 11:10 बजे फ्लाइट रनवे पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने पहुंची। यात्रियों के अनुसार, विमान ने गति पकड़ ली थी, तभी एक आवाज सुनाई दी। प्लेन को हवा में ऊपर उठने के लिए पर्याप्त थ्रस्ट नहीं मिला।

एयरपोर्ट के सूत्रों के अनुसार, पायलट ने तुरंत ATC को अबेंडिंग टेकऑफ की सूचना दी। इसके बाद पायलट ने विमान को रोकने का फैसला किया। बाद में फ्लाइट टैक्सी-वे से वापस लौटकर बे संख्या-07 पर खड़ी हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक यात्री ने कहा- भगवान ने बचा लिया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विमान में मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव भी सवार थीं।
विमान में मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव भी सवार थीं।

अबेंडिंग टेक ऑफ​ की​​​​​​ सूचना क्या होती है?

अबेंडिंग टेक ऑफ की सूचना का मतलब कि उड़ान भरने के लिए रनवे पर तेजी से दौड़ रहा विमान किसी कारणवश रुक जाता है। ऐसा तब हो सकता है, जब इंजन में कोई बड़ी तकनीकी खराबी आ जाए, पायलट को कोई असमान्य आवाज या कंपन महसूस हो। जब पायलट टेक ऑफ रद्द करने का फैसला लेता है तो वह तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगा सकता है।

और खबरें