Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में लेखपाल को पीटा, भाई को तालाब में फेंका:भागते समय की फायरिंग, जमीन का सर्वे करने गई थी राजस्व टीम ?

September 29, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ के मड़ियांव इलाके में सदर तहसील क्षेत्र में रविवार को एग्री स्टैग क्रॉप सर्वे करने गए लेखपाल और उनकी टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि सर्वे का विरोध कर रहे दबंगों ने सरकारी कागज फाड़ दिए और लेखपाल के भाई को तालाब में डुबोकर हत्या की कोशिश की। विरोध करने पर लेखपाल को भी गंभीर चोटें आईं। टीम के भागने के दौरान आरोपितों ने फायरिंग भी की।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

सीतापुर जिले के रौरापुर गांव निवासी आनंद श्रीवास्तव तहसील सदर, लखनऊ में लेखपाल पद पर तैनात हैं। रविवार को वह अपने भाई सौरभ श्रीवास्तव और सहयोगी विनय कुमार वाजपेयी के साथ ग्राम गजराहार और ग्राम छैला की सीमा पर एग्री स्टैग क्रॉप सर्वे का काम करने पहुंचे थे। इसी दौरान घैला गांव के भूरिया, रेहान, फुरखान समेत कई लोगों ने टीम को रोककर अभद्रता शुरू कर दी।

div class=”f3e032cb “राजस्व की टीम को लोगों ने तालाब में जलकुंभियों के बीच फेंक दिया।div
div class=”f46ba790″राजस्व की टीम को लोगों ने तालाब में जलकुंभियों के बीच फेंक दिया।div
div class=”f3e032cb “टीम के लोगों को पकड़-पकड़कर तालाब में मारने की कोशिश की गई।div
div class=”f46ba790″टीम के लोगों को पकड़-पकड़कर तालाब में मारने की कोशिश की गई।div
divdiv

भाई को तालाब में डुबोया, भागते समय फायरिंग की

लेखपाल ने जब खुद का परिचय सरकारी कर्मचारी के तौर पर दिया और सर्वे की जानकारी दी, तो आरोपी और भड़क उठे। उन्होंने सरकारी कागज फाड़ दिए और सौरभ श्रीवास्तव को तालाब में डुबोकर मारने का प्रयास किया। भाई को बचाने पहुंचे आनंद श्रीवास्तव को भी बेरहमी से पीटा गया।

पीड़ित लेखपाल के मुताबिक, किसी तरह जान बचाकर टीम वहां से भागी। इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग भी की। हमले के बाद प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाले एग्री स्टैग सर्वे जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बाधा पहुंची है।

मामले में इंस्पेक्टर मड़ियांव का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की पहचान की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें