Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर जिस कैदी ने हमला किया, वह हत्या के केस में अंदर है। 30 सितंबर की रात गायत्री प्रजापति ने उसे केवल टोक दिया था।

October 4, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर जिस कैदी ने हमला किया, वह हत्या के केस में अंदर है। 30 सितंबर की रात गायत्री प्रजापति ने उसे केवल टोक दिया था। इसी पर वह गुस्सा हो गया और उन पर कैंची से हमला कर दिया। इसी तरह टोकने पर ही उसने 3 साल पहले युवक की हत्या कर दी थी। दोस्तों के साथ मिलकर उसे धारदार हथियार से मार डाला था।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

इस हमले के बाद गायत्री प्रजापति के सिर पर 13 टांके आए हैं। जेल प्रशासन ने घटना को आकस्मिक बताया, लेकिन यह मामला अब राजनीतिक-प्रशासनिक हलकों में गहरी हलचल पैदा कर रहा है। मामले के बाद हमलावर कैदी विश्वास कुमार चर्चाओं में आ गया है।

div class=”f3e032cb “गायत्री प्रजापति के सिर पर कई चोट आई थीं। उन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया गया।div
div class=”f46ba790″गायत्री प्रजापति के सिर पर कई चोट आई थीं। उन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया गया।div
divdiv

विवाद से शुरू हुआ हत्या का सिलसिला

विश्वास कुमार का नाम 27 मार्च 2022 को हुए सआदतगंज हत्याकांड से जुड़ा है। मामूली कहासुनी के बाद उसने अपने साथियों संग मिलकर एक युवक सैय्यद हामिद अली पर धारदार हथियार से हमला किया था। पहले मुकदमा हत्या के प्रयास (307) में दर्ज हुआ, लेकिन इलाज के दौरान घायल की मौत हो जाने पर मामला हत्या (302) में बदल गया। पुलिस ने विवेचना कर चार्जशीट दाखिल की, जिसमें विश्वास समेत चार आरोपी नामजद किए गए।

भाई ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

इस सनसनीखेज मामले में मृतक के भाई जमील अहमद ने सआदतगंज थाने में तहरीर दी थी। उसने बताया था कि पैसे की चोरी को लेकर आरोपी अजीज और उसके दोस्तों से विवाद हुआ था। उसी रंजिश में विश्वास कुमार और उसके साथियों ने उसके भाई पर हमला किया। खून से लथपथ हालत में उसे रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल से बलरामपुर और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

div class=”f3e032cb “गायत्री प्रजापति के सिर पर 3 कट बन गए हैं। इनमें कुल 13 टांके लगे।div
div class=”f46ba790″गायत्री प्रजापति के सिर पर 3 कट बन गए हैं। इनमें कुल 13 टांके लगे।div
divdiv

जमानत नहीं मिली, जेल में ही बंद रहा विश्वास

विश्वास कुमार ने 2024 में लखनऊ सीजेएम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की, लेकिन अदालत ने उसकी दलीलें खारिज कर दीं। इसके बाद से ही वह जेल में बंद है। हत्या के मामले में उसकी गिरफ्तारी के बाद मोहल्ले में दहशत फैल गई थी।

जेल अस्पताल में गायत्री प्रजापति पर हमला, 13 टांके लगे

30 सितंबर 2025 की शाम जेल अस्पताल में सफाई के दौरान विश्वास और गायत्री प्रजापति के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि प्रजापति ने उसे काम को लेकर टोका, जिस पर पहले बहस हुई और फिर गालियां भी दी गईं। इसी दौरान विश्वास ने अलमारी की लोहे की पटरी से प्रजापति के सिर पर तीन-चार वार कर दिए। गंभीर हालत में प्रजापति को केजीएमयू रेफर किया गया, जहां उनके सिर में 13 टांके लगे और हाथ-पैर में भी चोटें पाई गईं।

div class=”f3e032cb “गायत्री प्रजापति को केजीएमयू के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया था।div
div class=”f46ba790″गायत्री प्रजापति को केजीएमयू के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया था।div
divdiv

जेल प्रशासन बोला- आकस्मिक घटना, कोई साजिश नहीं

डीआईजी जेल डॉ. राम धनी ने घटना को आकस्मिक बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल आपसी विवाद का नतीजा था और किसी प्रकार की कोई साजिश नहीं मिली है। आरोपी बंदी विश्वास पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जेल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल जेल की स्थिति सामान्य है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें