Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में योगी से मिले बीकेटी विधायक:भू-माफिया की शिकायत की, कहा- नैमिष नगर योजना में किसानों को 2 तरह मिल रहा मुआवजा

October 19, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ में बीजेपी विधायक योगेश शुक्ला ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने पार्कों में अवैध कब्जे और कॉलोनियों में भू-माफिया द्वारा की जा रही गतिविधियों की भी शिकायत की। नैमिष नगर योजना के बारे में भी विधायक ने सीएम को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक ही परियोजना में दो तरह की पेमेंट किसानों को जमीन के बदले की जा रही है। इसपर सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हित की बात कही है।div
div

पार्क में भू-माफिया के कब्जे की शिकायत

विधायक योगेश शुक्ला ने सीएम से शिकायत करते हुए कहा कि वार्ड इस्माइल गंज द्वितीय के बालाजीपुरम में पार्क में भू-माफिया ने कब्जा कर लिया है। इसके कारण वहां रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि पार्क को प्राइवेट बिल्डर द्वारा विकसित किया गया था। इसके बाद यहां पर कुछ लोगों ने ताला जड़ दिया। मामले में सीएम ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह महामंत्री बीके सिंह सहित ने लोग मौजूद रहे।

एक ही योजना में किसानों को दो रेट का भुगतान

विधायक ने कहा कि नैमिष नगर योजना LDA की तरफ से डेवलप की जा रही है, लेकिन इसमें किसानों को दो तरह से सर्किल रेट के हिसाब से भुगतान किया जा रहा। उनका कहना है कि ग्राम सभा में एक हेक्टेयर की पेमेंट 81 लाख और नगर पंचायत की पेमेंट 1 करोड़ 25 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर दी जा रही है। ऐसे में किसानों के साथ में गलत किया जा रहा है। एक योजना में दो तरह की पेमेंट नहीं होनी चाहिए। विधायक ने कहा कि सीएम ने किसानों के हित में किसानों को एक ही तरह से भुगतान करने का आश्वासन दिया है।

4785 करोड़ की है परियोजना

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की सीतापुर रोड पर नैमिष नगर योजना शुरू की है, जिससे लगभग तीन लाख लोगों को आवास मिलेगा। बीकेटी तहसील के पुरवा गांव में साइट ऑफिस बना है। 18 गांवों की 1084 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई थी, जिस पर लगभग 4785 करोड़ रुपए का खर्च आ रहा। योजना में चौड़ी सड़कें पार्क स्कूल और अस्पताल जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।

एलडीए योजना के साथ उसमें आ रहे गांवों में संपर्क मार्ग, जल निकासी, खेल मैदान, बारात घर, स्वास्थ्य केंद्र, तालाब, कब्रिस्तान, स्कूल, पार्क व श्मशान आदि कार्य कराएगा। योजना में बीकेटी तहसील के 18 गांवों की लगभग 1084 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। इसमें ग्राम-भौली, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फरूखाबाद, कोड़री भौली, कमलाबाद, कमलापुर, पलहरी, गोपरामऊ, बारूमऊ, धतिंगरा, सैदापुर, पश्चिम गांव, धोबैला, उमरभारी व दुग्गौर शामिल हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें