div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में शुक्रवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक हो रही। मेयर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर अयुक्त समेत कार्यकारिणी सदस्य मौजूद हैं । बैठक में सफाई, सड़क, मार्ग प्रकाश और पार्कों के रखरखाव के मुद्दों को लेकर चर्चा हो रही है।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
बैठक में कई इलाकों के नाम बदलने का प्रस्ताव आया है। पार्कों और सड़कों के नामकरण के भी प्रस्ताव शामिल हैं। सरकारी योजनाओं के लिए जमीन आवंटन के प्रस्ताव भी लाए गए हैं।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″कार्यकारिणी बैठक की तस्वीर।div
divdiv
हंगामे के बीच चल रही है बैठक
हंगामे और बहस के बीच लगातार बैठक जारी है। पार्षदों के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यकारिणी की बैठक में गणेशगंज-वशीरतगंज वार्ड के हाथी खाना में दुकान को नीलामी के जरिए किराए पर आवंटित करने का प्रस्ताव लाया जा रहा है। इस प्रकार का प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी में पहली बार आ रहा है।
पार्कों के रखरखाव जोन स्तर पर या वार्ड स्तर पर कराए जाने के मामले को लेकर कार्यकारिणी में विवाद देखा गया। बैठक में पार्षदों ने निजी कंपनी को वार्डों की सफाई पर नाराजगी जताते हुए काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
मार्ग प्रकाश व्यवस्था में सुधार और सड़कों के गड्ढे पर हंगामा करते हुए इसे दुरुस्त करने की मांग किया। बैठक अभी जारी है जिसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हो रही है।




