Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में संविदाकर्मी की गोली मारकर हत्या:पुलिस लाइन में तैनात था, सड़क किनारे खून से लथपथ शव मिला

By admin · October 26, 2025 · 1 min read

लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र में शनिवार आधी रात एक युवक की हत्या कर दी गई है। मामपुर बाना गांव के बाहर खून से लथपथ युवक का शव मिला। उसकी पीठ पर गोली मारी गई है। मृतक की पहचान प्रदीप गौतम के रूप में हुई। डेडबॉडी के पास से शराब के कई पाउच बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के दौरान किसी से कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसी दौरान युवक को गोली मार दी गई।

मृतक की पीठ, नाक और सिर से खून निकल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बीकेटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

मृतक का साला मौके पर मौजूद है। उसका आरोप है कि पुलिस ने अस्पताल ले जाने में मदद नहीं की।
मृतक का साला मौके पर मौजूद है। उसका आरोप है कि पुलिस ने अस्पताल ले जाने में मदद नहीं की।
पुलिस के साथ बैठे एक शख्स पर वहां मौजूद लोग पीड़ितों को भ्रमित करने का आरोप लगा रहे हैं।
पुलिस के साथ बैठे एक शख्स पर वहां मौजूद लोग पीड़ितों को भ्रमित करने का आरोप लगा रहे हैं।

आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा

डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि बीकेटी थाना क्षेत्र के रिंग रोड किनारे एक शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रही है। शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

परिवार से भी संपर्क कर लिया गया है। परिवार से तहरीर लेकर के आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्विलांस टीम क्राइम टीम और लोकल पुलिस लगा दी गई है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

डीसीपी ने कहा- प्रथम दृष्टया हत्या ही प्रतीत हो रही है।
डीसीपी ने कहा- प्रथम दृष्टया हत्या ही प्रतीत हो रही है।

एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी में आवाजाही कर रहा

मौके पर मौजूद मृतक शोभित के साले ने कहा- जीजा की हत्या की गई है। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन मदद नहीं कर रही है। पुलिस के साथ मौजूद एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए बताया कि यह आदमी भ्रमित कर रहा है। पुलिस की गाड़ी में बैठकर लगातार इधर-उधर आ-जा रहा है। मदद मांगने पर पुलिस ने युवक के हाथ में मारा, जिससे उसे चोट भी लग गई है।

और खबरें