Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में पुलिस के सामने लात घूंसे चले होटल पर खाना खाने आए युवक गाड़ी बढ़ाने को लेकर भिड़े, FIR दर्ज

By admin · November 2, 2025 · 1 min read

लखनऊ के अलीगंज थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष खाना खाने के लिए आए थे। जहां खड़ी गाड़ी को आगे बढ़ाने की बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। जिसका वहां मौजूद एक किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इंस्पेक्टर अलीगंज अशोक सोनकर ने बताया- शुक्रवार को रात करीब 11:30 बजे केंद्रीय भवन अलीगंज के पास गाड़ी आगे बढ़ाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के छठा मील सैरपुर निवासी अमित कनौजिया और सबोली गांव विकासनगर निवासी अकील और दूसरे पक्ष के त्रिवेणी नगर निवासी राहुल तिवारी, प्रशांत तिवारी, विवेक तिवारी, अनिमेष सिंह, विकासनगर निवासी अभिषेक सिंह और महानगर निवासी ऋषभ अग्रवाल को पकड़ लिया। दोनों पक्षों का मेडिकल कराया गया। दोनों पक्षों के खिलाफ 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।

वीडियो में पुलिस के सामने चलते रहे लात घूंसे

वीडियो में दबंग पुलिस के सामने एक दूसरे को मारते दिख रहे हैं। इस दौरान पुलिस भी उनके सामने बेबस नजर आ रही है। पुलिस लगातार उनको रोकती है, लेकिन कोई भी रुकने को तैयार नहीं होता है। फिर किसी तरह पुलिस आरोपियों को कंट्रोल करके गाड़ी में बैठाती है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

और खबरें